फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: mp contesting elections assets increases 41 percent according to adr report

देश के मुकाबले पांच गुना अधिक हुआ सांसदों का आर्थिक विकास, 41 फीसदी बढ़ी संपत्ति

Tue, 14 May 2019 12:26 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 14 May 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: mp contesting elections assets increases 41 percent according to adr report
सांसदों का खूब हुआ आर्थिक विकास, दागी उम्मीदवारों को मिला टिकट - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच सालों में देश की आर्थिक विकास दर अधिकतम 8.2 फीसदी रही है, जबकि देश के सांसदों का खूब आर्थिक विकास हुआ है। पांच सालों में सांसदों की संपत्ति 41 फीसदी बढ़ी है। इसमें भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के सांसद शामिल हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव लड़ रहे 338 में से 335 मौजूदा सांसदों की औसत संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


साल 2014 में इन मौजूदा सांसदों की संपत्ति 16.79 करोड़ रुपये थी। यानि कि पांच साल में सांसदों की औसत संपत्ति 6.86 करोड़ रुपये बढ़ी है। एडीआर ने 17वीं लोकसभा चुनाव के 8,049 में से 7928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इनमें 29 फीसदी की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। भाजपा के 79 फीसदी, कांग्रेस के 71 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 17 और सपा के आठ प्रत्याशी करोड़पति हैं।
विज्ञापन


1500 दागी नेताओं को मिला टिकट, सबसे ज्यादा भाजपा के 
वहीं, दागी उम्मीदवारों की बात करें, तो इस लोकसभा चुनाव में 1500 यानि कि 19 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं। साल 2014 में 1404(17 फीसदी) उम्मीदवार दागी थे। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 1070 उम्मीदवारों पर दुष्कर्म, हत्या, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। साल 2014 में 8205 उम्मीदवारों में 908 यानि कि 11 फीसदी उम्मीदवारों पर ऐसे मामले दर्ज थे। इस बार भाजपा ने 175 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 164 दागी उम्मीदवारों को जबकि बसपा ने 85 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed