फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok Sabha Chunav 2019: Modi gets clean chit over Bhrashtachari No1' remark against Rajiv Gandhi

'राजीव गांधी भ्रष्टाचारी नंबर 1' मामले में पीएम को क्लीन चिट, अबतक 9 मामलों में मिली हरी झंडी

Wed, 08 May 2019 08:56 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 08 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019: Modi gets clean chit over Bhrashtachari No1' remark against Rajiv Gandhi
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीन चिट दे दी है।  इसी के साथ अब तक पीएम को आचार संहिता उल्लंघन के 9 मामलों में आयोग की हरी झंडी मिल चुकी है। ताजा दोनों मामले 23 अप्रैल में रोड शो और 9 अप्रैल को चित्रदुर्ग में एक भाषण से जुड़े हैं।सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से छह मई तक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों का निस्तारण करने के लिए कहा था। सिल्चर से कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कार्रवाई थी। 

विज्ञापन


इस पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी। मंगलवार को आठवें और नौ वें मामले में आयोग ने कहा है पीएम मोदी पर लगाए गए आरोप आयोग केएमसीसी मानकों के तहत नहीं आते है। इसलिए इस संदर्भ में पीएम पर कोई कार्रवाई नहीं बनती है।
विज्ञापन

   
दरअसल पहले मामले में 23 अप्रैल को पीएम अपने गृह नगर में वोट डालने के लिए गए थे। वह जब मतदान करने गए तो खुली जीप में गए जिसके चलते लोगों का हुजूम उनके पीछे हो गया था।विपक्ष ने आरोप लगाया था कि मोदी का काफिला रोड शो था जो आचार संहिता का खुला अपमान था। इसकी शिकायत कांग्रेस ने आयोग से की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पीएम के लिए चुनाव आयोग की आदर्श चुनाव आचार संहिता के कोई मायने नहीं हैं।  इस पर आयोग ने गुजरात निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मंगाई थी।  जिसके आधार पर आयोग ने मोदी को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग का है। यहां पीएम ने बालकोट केनायकों को अपना वोट समपत करने का आह्वान किया था। इस पर मोदी शिकायत आयोग पहुंची थी। जहां आयोग ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।  इससे पहले पीएम को सात मामलों में क्लीन चिट मिल चुकी है। कांग्रेस ने गुजरे कल भी कांग्रेस ने पीएम  की शिकायत की है। कांग्रेस ने कहा है पूर्व पीएम राजीव गांधी पर पीएम मोदी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।      

 


बता दें कि 6 मई को एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 बताया था। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच नई जंग शुरू हो गई थी। 

राहुल गांधी ने राजीव गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया था। आज प्रियंका गांधी ने भी इसे लेकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा- भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। ये कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं। उन्होंने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। उन्होंने पीएम की तुलना दुर्योधन से भी की। 


इसे लेकर ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रियंका को जवाब देते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद पता चल जाएगा कि दुर्योधन कौन है और कौन अर्जुन है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed