फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Mayawati takes to Twitter to attacks PM Modi BJP as EC ban ends

प्रचार पर रोक हटी तो ट्विटर पर फूटा मायावती का गुस्सा, कहा- हार के डर से मोदी नर्वस

Thu, 18 Apr 2019 10:41 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 18 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Mayawati takes to Twitter to attacks PM Modi BJP as EC ban ends
मायावती रैली - फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव आयोग का प्रचार पर 48 घंटे का प्रतिबंध हटते ही बसपा अध्यक्ष मायावती ने तीखे तेवर अपनाते हुए ट्विटर से जंग बहाल कर दी है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। खास बात ये है कि इस ट्वीट में उन्होंने भाजपा, पीएम मोदी और कांग्रेस तीनों को लपेटा है। मायावती ने लिखा, "आज दूसरे चरण का मतदान है और बीजेपी व पीएम श्री मोदी उसी प्रकार से नरवस व घबराए लगते हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी। इसकी असली वजह सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ-साथ इनकी दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी संकीर्ण सोच व कर्म है।"
विज्ञापन


विज्ञापन



बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सीएम योगी के मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा है कि सीएम योगी बैन के बाद मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं, सीएम योगी ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें लाभ मिले। मायावती ने सीधा चुनाव आयोग से सवाल किया कि सीएम योगी पर इतना मेहरबानी क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन





मायावती पर सहारनपुर की देवबंद रैली में मुस्लिमों से धर्म के आधार पर वोट मांगकर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप था। आयोग ने उन पर 48 घंटे तक प्रचार की रोक लगाई थी। माया के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 'अली-बली' बयान को लेकर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed