मनोज सिन्हा की धमकी, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ डाली टेढ़ी निगाह तो आंखें नहीं रहेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ उंगली उठाएगा तो उसे केवल चार घंटे में उसकी कीमत चुकानी होगी। सिन्हा ने यह धमकी, गाजीपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में किसान पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते वक्त दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित आय खत्म करने के लिए तैयार हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो चार घंटों में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।
सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर में पूर्वांचल का कोई भी अपराधी नहीं घुस सकता और भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरछी निगाह से नहीं देख सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंखें नहीं रहेगी। बता दें कि सिन्हा बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.