फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 know about the incident When George Fernandes takes down Sonia's portrait

...जब सोनिया गांधी की फोटो देख भड़क गए थे जॉर्ज फर्नांडिस

Wed, 01 May 2019 06:49 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 May 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 know about the incident When George Fernandes takes down Sonia's portrait
जॉर्ज फर्नांडिस

बात उस वक्त की है जब केंद्र में यूपीए-2 की सरकार थी। मजदूर नेताओं में शुमार पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस उस समय गांधी परिवार के खास आलोचकों में गिने जाते थे। वर्ष 2011 में जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर जॉर्ज फर्नांडिस सक्रिय राजनीति में थे। उस दौरान जॉर्ज दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक सेमिनार में पहुंचे। यह सेमिनार बर्मा (म्यांमार) में लोकतंत्र की बहाली पर थी। यहां जैसे ही जॉर्ज फर्नांडिस का ध्यान हॉल में लगी सोनिया गांधी की तस्वीर पर गया तो वह भड़ उठे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि किसी गुलाम ने यह काम किया है, कोई सभ्य आदमी ऐसा काम कभी नहीं करता। इस दौरान जॉर्ज फर्नांडिस ने नेहरू परिवार को लूटपाट करने वाला तक बता दिया था। जॉर्ज फर्नांडिस का गुस्सा देखकर वहां मौजूद लोगों ने फौरन सोनिया गांधी की तस्वीर वहां से हटाकर हॉल स्टाप को सौंप दी थी। इसके बाद जॉर्ज फर्नांडिस का गुस्सा शांत हुआ था।
विज्ञापन


दरअसल, जॉर्ज फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस के कट्टर आलोचकों में होती थी। अक्टूबर 2006 में जॉर्ज के खिलाफ एक मिसाइल खरीद में कथित दलाली के आरोप लगे थे और मामला दर्ज हुआ था। तब उन्होंने कहा था कि यह सब सोनिया गांधी के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने उस दौरान कहा था कि सीबीआई के पास सबूत है तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed