फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok sabha chunav 2019 know about Basti lok sabha constituency

बस्ती सीट : महागठबंधन को अपने ही पूर्व नेता से मिल रही है चुनौती, भाजपा का दांव हरीश द्विवेदी पर

Sat, 04 May 2019 05:25 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 May 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 know about  Basti lok sabha constituency
बस्ती लोकसभा सीट

बस्ती, उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और महागठबंधन की नजरें लगी हुई हैं। 2014 में 'मोदी लहर' के चलते इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के हरीश द्विवेदी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के बृजकिशोर रहे थे। तीसरे नंबर पर बीएसपी के रामप्रसाद चौधरी रहे थे। इस बार इस सीट से भाजपा ने फिर से हरीश द्विवेदी पर दांव खेला है। जबकि, महागठबंधन से राम प्रसाद चौधरी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने राजकिशोर सिंह को टिकट दिया है। इस लोकसभा सीट पर छठे चरण के लिए 12 मई को वोटिंग है। आइए इस सीट के समीकरणों पर नजर डालते हैं... 

विज्ञापन


बस्ती सीट का सियासी इतिहास और विधानसभा सीटें
बस्ती लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। ये सीटें- हरैया, बस्ती सदर, रुदौली, महादेवा और कप्तानगंज हैं।महादेवा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। बस्ती के पहले सांसद कांग्रेस के उदय शंकर दुबे थे। दूसरे आम चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। इसके बाद  1971 तक इस सीट पर कांग्रेस जीतती रही। 1977 में इस सीट से भारतीय लोकदल ने चुनाव जीता।

विज्ञापन


1980 और 1984 में यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 1989 में जनता दल चुनाव जीती। इसके बाद साल 1991 से लेकर 2004 तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के श्रीराम चौहान सांसद रहे। 2004 में बस्ती से बीएसपी के लालमणि प्रसाद चुनाव जीते। 2009 में इस सीट पर बीएसपी से अरविन्द कुमार चौधरी ने चुनाव जीता। 2014 में मोदी लहर के चलते यहां भाजपा का कब्जा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन को मिल रही है सपा के ही पूर्व नेता से चुनौती
बस्ती सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी कप्तानगंज से पांच बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राजकिशोर सिंह भी तीन बार हर्रैया सीट से समाजवादी सरकार में विधायक रहे हैं। समाजवादी पार्टी से नाराज होकर वह कांग्रेस में चले गए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस सीट पर महागठबंधन को अपने ही पूर्व नेता से चुनौती मिल रही है। राजकिशोर, सीधे तौर पर गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार किया है। साल 2014 में यहां कुल मतदाता 1,787,476 थे। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या  962,508 थी। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 824,831 थी। बस्ती की 84 फीसदी आबादी हिंदू और 14 फीसदी आबादी मुस्लिमों है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed