{"_id":"5ce27090bdec22076100bc22","slug":"lok-sabha-chunav-2019-karnataka-cm-hd-kumaraswamy-fired-on-tv-media-said-need-law-to-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनलों से बोले कुमारस्वामी- हम आपको कार्टून लगते हैं? कह दी 'मीडिया कंट्रोल कानून' लाने की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीवी चैनलों से बोले कुमारस्वामी- हम आपको कार्टून लगते हैं? कह दी 'मीडिया कंट्रोल कानून' लाने की बात
Mon, 20 May 2019 02:47 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 20 May 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को टीवी समाचार चैनलों पर राजनेताओं का मजाक उड़ाने की आलोचना की। उन्होंने टीवी चैनलों से पूछा कि क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं। उन्होंने कहा कि आप(मीडिया) हमारे नाम का दुरुपयोग करके उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
HD Kumaraswamy: Whom are you (media) trying to help by misusing our name. I'm thinking of bringing in a law. What have you thought of us politicians? You think we're jobless? Do we look like cartoon characters to you? Who gave you authority to show everything humorously? (19 May) pic.twitter.com/NPFl2jfwKu
— ANI (@ANI) May 20, 2019विज्ञापन
कुमारस्वामी ने कहा कि मैं एक कानून लाने की सोच रहा हूं। आपने हम राजनेताओं के बारे में क्या सोचा है? आपको लगता है कि हम बेरोजगार हैं? क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं? आपको हर चीज को मजाकिया तरीके से दिखाने का अधिकार किसने दिया?
विज्ञापन
मैसूर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान एचडी कुमारस्वामी संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के लंबे समय तक बने रहने पर सवाल उठाने के लिए भी उन्होंने मीडिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शुभेच्छाओं के साथ आगे बढ़ता रहेगा।