{"_id":"5cd90292bdec22072a552d75","slug":"lok-sabha-chunav-2019-kamal-haasan-calls-nathuram-godse-indias-first-terrorist-in-poll-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन का विवादित बयान, कहा- आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमल हासन का विवादित बयान, कहा- आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था
Mon, 13 May 2019 12:31 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 13 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
कमल हासन का विवादित बयान
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। हासन ने कहा,
विज्ञापन
इससे पहले नवंबर 2017 में भी हासन विवाद में आए थे जब उन्होंने 'हिंदू उग्रवाद' पर तंज कसा था। तब भाजपा और दूसरे हिंदू संगठनों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी।
अरवाकुरिची उन चार विधानसभा सीटों में से एक है जहां 19 मई को चुनाव होना है। कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने यहां से एस. मोहनराज को खड़ा किया है।
विज्ञापन
कमल हासन अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे, जहां 19 मई को उपचुनाव होना है। फरवरी 2018 में मक्कल निधि मय्यम पार्टी का गठन करने वाले हासन के इस बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है।मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे
विज्ञापन
इस दौरान हासन ने कहा कि वो खुद को गौरवान्वित भारतीय मानते हैं जो भारत में एकता चाहता है। जो मानता है कि तिरंगे के तीन रंगों का एक मतलब हर धर्म को साथ रहने का संदेश भी है। हासन के मुताबिक वो 1948 में महात्मा गांधी की हत्या को लेकर जवाब मांगने पहुंचे हैं।