फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: HD Deve Gowda says, if Rahul Gandhi becomes PM i will sit by his side

देवेगौड़ा बोले, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें तो मैं उनके पास ही बैठना चाहूंगा

Fri, 19 Apr 2019 05:07 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 19 Apr 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: HD Deve Gowda says, if Rahul Gandhi becomes PM i will sit by his side
hd-deve-gowda

कर्नाटक के तुमकुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री व जनता दल (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने गुरुवार को कहा कि यदि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वह राहुल गांधी का समर्थन करेंगे और उनके साथ बैठेंगे। जनता दल (एस) की ओर से चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने तीन साल पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था। लेकिन हालात ऐसे बन गए कि मुझे चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अपने बेटे व कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी कुमारस्वामी द्वारा उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर देवेगौड़ा ने कहा कि मुझे इस बात की चिंता नहीं है। मेरी चिंता ये है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी दोबारा संसद पहुंचेंगे। मुझमें इतनी हिम्मत है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के सामने ही यह बात कह सकता हूं। अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं उनके पास बैठूंगा। जरुरी नहीं है कि मैं ही प्रधानमंत्री बनूं। सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट पर देवेगौड़ा ने कहा कि मैंने कभी भी नहीं कहा है कि मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने जा रहा हूं। मैं आखिरी दम तक अपनी पार्टी के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस के समर्थन पर उन्होंने कहा कि हमारी छोटी पार्टी होने के बावजूद सोनिया गांधी ने हमारी पार्टी को बिना शर्त के समर्थन दिया है, अब मेरी जिम्मेदारी है कि मेैं उनके साथ मिलकर आगे काम करुं। हालांकि मैं ये मानता हूं कि कुछ राज्यों में गठबंधन करना संभव नहीं है। फिर भी महाराष्ट्र में कांग्रेस का गठबंधन एनसीपी के साथ है और तमिलनाडु में डीएमके के साथ। पार्टी में परिवारवाद पर देवेगौड़ा ने कहा कि मैंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनने दिया है और इसकी अनुमति भी कभी नहीं दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कसा तंज

वहीं, एच डी देवेगौड़ा द्वारा राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बयान पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भी प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री के सलाहकार बनने का सपना देख रहे हैं। मालूम हो कि कर्नाटक में कांग्रेस, जेडीएस के साथ मिलकर सरकर चला रही है और लोकसभा का चुनाव भी मिलकर लड़ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed