{"_id":"5cb72a07bdec2213fb2cddcc","slug":"lok-sabha-chunav-2019-ghulam-nabi-azad-meets-sanjay-singh-of-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद और संजय सिंह की मुलाकात, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आजाद और संजय सिंह की मुलाकात, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
Wed, 17 Apr 2019 11:49 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की जिसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर एक बार फिर से अटकलें तेज हो गईं।
दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि आजाद के साथ मुलाकात में संजय सिंह ने प्रस्ताव दिया कि हरियाणा में कांग्रेस छह, जननायक जनता पार्टी (जजपा) तीन और आप एक सीट पर चुनाव लड़े। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हरियाणा को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बनी है, लेकिन पार्टी 7:2:1 के फार्मूले पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस दिल्ली के लिए पहले ही आप को 4:3 के फार्मूले की पेशकश कर चुकी है, लेकिन दिल्ली के साथ हरियाणा में गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का कहना है कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा।
इस बीच, आप सूत्रों का कहना है कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें दिल्ली एवं हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के फार्मूले पर बातचीत हुई। बैठक में केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और गोपाल राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने गठबंधन को लेकर बातचीत होने से इंकार करते हुए कहा कि हम संसद सदस्य हैं तो अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गठबंधन को लेकर कौन बात कर रहा है मुझे नहीं पता, लेकिन हरियाणा को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।