फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Four year old boy promotes Vote Karo campaign

#VoteKaro: 'आज नहीं हक मेरे पास, मेरा मत कल होगा खास', चार साल के बच्चे की अपील

Mon, 29 Apr 2019 06:01 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 29 Apr 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Four year old boy promotes Vote Karo campaign
औद्विक आनंद - फोटो : ANI

देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए हर कोई उत्साहित दिखा। चिलचिलाती गर्मी में भी लोग सुबह से ही अपने-अपने घरों से मतदान करने के लिए निकले। इस दौरान अमर उजाला भी अपने पाठकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए लगातार सक्रिय रहा।

विज्ञापन


अमर उजाला ने चुनावों के मद्देनजर वोट करो नाम से एक अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की जा रही है। पिछले तान चरणों में अमर उजाला के इस अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला, लेकिन इस बार हमारी एक जागरुक पाठक ने बताया कि इस अभियान की पहुंच वहां तक है जहां आम तौर पर हमारी सोच नहीं जाती। 
विज्ञापन


अमर उजाला की पाठक नियति अय्यर ने अपने चार साल के बेटे की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो चेन्नई में रहती हैं। वो केवल वोट देने के लिए चेन्नई से उदयपुर आई हैं। परिवार वालों के बीच मतदान की चर्चा सुनकर उनके चार साल के बेटे औद्विक ने मासूमियत से सवाल किया कि क्या वो भी वोट डाल सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसे यह बताया गया कि अभी उसकी उम्र वोट डालने लायक नहीं हुई है, तो उसने अपने हाथों से एक पोस्टर बना कर लोगों को मतदान जागरूकता संदेश दिया। औद्विक ने यह कहते हुए पोस्टर बनाया कि आज मैं मतदान को बढ़ावा दूंगा तभी तो कल को एक जिम्मेदार मतदाता बनूंगा। 


औद्विक ने जो पोस्टर बनाया है वो सांकेतिक रूप से एक वोटर की उंगली को दिखाता है। पोस्टर पर लिखा है- आज नहीं हक मेरे पास, मेरा मत कल होगा खास। मतदान के प्रति अपने जागरुक बेटे की तस्वीर साझा करते हुए नियति ऐयर ने अपनी खुशी जताई है। अमर उजाला भी अपने ऐसे जागरुक, जिम्मेदार और सक्रिय पाठकों पर गर्व करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed