फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Fact Check of Rahul Gandhi arrested from Boston airport

क्या ड्रग्स और कैश मिलने के कारण हिरासत में लिए गए थे राहुल गांधी?

Fri, 19 Apr 2019 03:42 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 19 Apr 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Fact Check of Rahul Gandhi arrested from Boston airport
अमर उजाला पड़ताल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बॉस्टन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार होने की खबर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। खबर यह है कि सितंबर, 2001 में बॉस्टन एयरपोर्ट पर एक भारतीय राजनेता के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स और बेहिसाब कैश मिलने के उन्हें हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में अमेरिका में भारतीय राजदूत के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया था।

विज्ञापन


हालांकि खबर में किसी के नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन यह लिखा है कि हिरासत में लिया गया पॉलिटिशियन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा था। इसीलिए माना जा रहा है कि यहां राहुल गांधी की बात की जा रही है। दरअसल 16 अप्रैल को आरबीआई के डायरेक्टर एस गुरुमूर्ति ने अखबार के एक आर्टिकल की फोटो ट्वीट की थी जिसमें यह दावा किया गया था कि बॉस्टन एयरपोर्ट पर एक भारतीय राजनेता के पास से प्रतिबंधित ड्रग्स और बेहिसाब कैश मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया। द बॉस्टन ग्लोब नाम के अखबार की इस तस्वीर के मुताबिक यह आर्टिकल 30 सितंबर, 2001 का है।
विज्ञापन

क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?

अमर उजाला ने इस खबर की पड़ताल की तो दो बातें सामने आई-

पहली ये कि आर्टिकल की जो तस्वीर शेयर की गई थी वह 'द बॉस्टन ग्लोब' नाम के अखबार की नकल कर के बनाई गई है। यानी यह असली तस्वीर नहीं है। दरअसल, fodey.com नाम की एक  वेबसाइट है जिसकी मदद से किसी भी अखबार की क्लिप बनाई जा सकती है। इस क्लिप को भी वहीं से बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और दूसरी बात यह कि खबर साल 2001 में प्रकाशित हुई है। जबकि कांग्रेस ने 2004 में राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री की आधिकारिक घोषणा की थी। इसलिए इस तारीख से पहले उनकी गिनती 'भारतीय राजनेता' में नहीं हो सकती है। 


हां, यह बिल्कुल सही खबर है कि 29 सितंबर, 2001 को, कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी को वॉशिंगटन जाते समय बॉस्टन एयरपोर्ट पर एफबीआई अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से करीब एक घंटे के लिए रोका था, क्योंकि उस समय 9/11 हमलों के बाद अमेरिका में सुरक्षा को लेकर सावधानियां बढ़ी हुई थीं और एफबीआई और अन्य लोगों द्वारा कई सुरक्षा जांच को देखा जा रहा था।

अमर उजाला की पड़ताल में यह खबर गलत निकली। 
 

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed