{"_id":"5cb5ddb6bdec22143c0369e7","slug":"lok-sabha-chunav-2019-election-campaign-ends-for-second-phase-of-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु और त्रिपुरा की एक-एक सीटों पर चुनाव टला, 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु और त्रिपुरा की एक-एक सीटों पर चुनाव टला, 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान आज
Wed, 17 Apr 2019 12:06 PM IST
Amit Mandal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। चुनाव आयोग की पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार 13 राज्य की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना निर्धारित था। इनमें से तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर मतदान फिलहाल रद्द हो चुका है, जबकि त्रिपुरा की लोकसभा सीट त्रिपुरा पूर्व पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब 12 राज्यों की 95 सीटों पर गुरुवार को मतदान होंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में करीब 1.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने सांसद को चुनेंगे। इनमें करीब 75.83 लाख पुरुष मतदाता और करीब 64.92 लाख महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
18 अप्रैल को उप्र के नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी में मतदान होगा। प्रचार के आखिरी दिन जहां बसपा प्रमुख मायावती और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव आयोग के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रचार से दूर दिखे वहीं आज मायावती की गैर मौजूदगी में उनके भतीजे आकाश आनंद ने पहली बार आगरा में मंच से भाषण देकर अपने राजनीतिक कैरियर का आगाज किया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कल आदित्यनाथ और मायावती को उनकी सांप्रदायिक टिप्पणियों के कारण कुछ समय के लिये किसी भी तरह के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था । योगी पर जहां 72 घंटे का प्रतिबंध है तो वहीं मायावती पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया है। मंगलवार को आदित्यनाथ को नगीना और फतेहपुर सीकरी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करना था वहीं बसपा प्रमुख को आगरा में सपा बसपा और रालोद की संयुक्त रैली को संबोधित करना था ।
मायावती की गैरमौजूदगी में मंगलवार को उनके भतीजे आकाश आनंद ने अपने राजनीतिक कैरियर का आगाज किया और पहली बार आगरा में मंच से भाषण देकर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर में 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होगा।
उप्र में लोकसभा के द्वितीय चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में मथुरा से अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमामालिनी, फतेहपुर सीकरी से उप्र कांग्रेस प्रमुख राजबब्बर, आगरा से उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के एसपी बघेल, अमरोहा से बसपा उम्मीदवार दानिश अली प्रमुख हैं।
उप्र में दूसरे चरण के चुनाव में 85 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है, इसमें नगीना में सात, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में नौ, अलीगढ. में 14, हाथरस में आठ, मथुरा में 13, आगरा में नौ और फतेहपुर सीकरी में 15 प्रत्याशी शामिल हैं।
वहीं, कर्नाटक की 28 में 14 लोकसभा सीटों पर भी प्रचार अभियान थम गया है। इन सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा।