{"_id":"5cdfd28bbdec220764028b01","slug":"lok-sabha-chunav-2019-ec-notice-to-sunny-deol-over-mcc-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने सनी देओल को थमाया नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने सनी देओल को थमाया नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन का मामला
Sat, 18 May 2019 03:55 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 18 May 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे सनी देओल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। सनी पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार की समयसीमा खत्म होने के बाद भी सभा की। इस दौरान लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसके बाद उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है।
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने सनी को नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद थे। सनी देओल ने माइक से लोगों को संबोधित किया। नोटिस में सनी देओल से आयोग ने जवाब मांगा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके सनी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रतिबंधित है।
किससे है मुकाबला?
बता दें कि रविवार को सातवें चरण का मतदान होना है। मतदान देशभर में 59 सीटों पर होने वाला है। वहीं पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा। गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल के खिलाफ कांग्रेस के सुनील जाखड़ मैदान में हैं।