{"_id":"5cc2e090bdec2214161d7d03","slug":"lok-sabha-chunav-2019-do-not-believe-those-who-are-saying-that-modi-has-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने कहा- जो कहते हैं मोदी जीत गए हैं वोट नहीं करोगे तो चलेगा, उनकी बातों में न आएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री ने कहा- जो कहते हैं मोदी जीत गए हैं वोट नहीं करोगे तो चलेगा, उनकी बातों में न आएं
Fri, 26 Apr 2019 05:00 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, वाराणसी
भाषा, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनता से अपील की कि वह ऐसे लोगों की बातों में ना आएं, जो कह रहे हैं कि मोदी जीत गए इसलिए वोट नहीं करने से चलेगा। मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, "ऐसा माहौल कुछ लोग बनाने लगे हैं कि मोदी जी तो जीत गए इसलिए वोट नहीं करोगे तो चलेगा। कृपया करके ऐसे लोगों की बात में मत आइए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतदान आपका हक है और लोकतंत्र एक उत्सव इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करना चाहिए। सरकार मजबूत बनानी चाहिए। लोकतंत्र मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मतदाताओं से अपील की, "मैं सभी मतदाताओं से प्रार्थना करूंगा कि सभी मतदाता जहां-जहां चुनाव बाकी हैं। अभी तीन चरण हुए हैं। बाकी जिन चरणों का मतदान बाकी है, सभी चरण में बहुत शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मतदान करें।
विज्ञापन
मोदी ने काशीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं काशीवासियों का अंत: करणपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। पांच साल के बाद फिर एक बार काशीवासियों ने मुझे आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने कहा कि एक प्रकार से कल शाम के पांच बजे से रात के चार छह घंटे निकाल दें, इतना लंबा रोड शो, 12-15 घंटे का रोडशो भारत के उज्जवल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जो प्यार, जो दुलार, जो आशीर्वाद काशीवासियों ने दिया है, मैं हृदयपूर्वक उनका आभार व्यक्त करता हूं।