बिहार: सिर से जुड़ी बहनों ने अलग-अलग डाला वोट, दिखाई स्याही लगी उंगली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी के समनपुरा इलाके में रहने वालीं जुड़वा बहनें सबा और फरहा, जो सिर से जुड़ी हुई हैं, उन्होंंने आज अलग-अलग मतदान किया। इन्हें पहले ही चुनाव आयोग की ओर से अलग-अलग मतदान करने की इजाजत मिल गई थी। आज दोनों ने मतदान करने के बाद स्याही लगी उंगली भी दिखाई।
Patna: Conjoined sisters Saba & Farah cast their votes as separate individuals with independent voting rights for the first time. #Bihar #LokSabhaElections2019
विज्ञापन
(Pictures courtesy- Election Commission) pic.twitter.com/t0ZFucfQiU — ANI (@ANI) May 19, 2019
गरीब है दोनों लड़कियां
गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वालीं सबा और फरहा की कहानी हाल में चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। उन्हें सर्जरी के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुआ। दोनों बहनें अभिनेता सलमान खान की प्रशंसक हैं। सलमान उन्हें अपने खर्च पर मुंबई बुलाकर उनसे मिल चुके हैं।
दोनों एक-दूसरे को देख नहीं सकतीं
पटना के जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि ने बताया, नियमानुसार गोपनीयता के कारण दो लोग एक ही समय वोटिंग नहीं कर सकते। लेकिन सबा व फरहा आपस में जुड़ी होने के बावजूद एक-दूसरे को देख नहीं सकतीं। दोनों के सिर अलग-अलग दिशा में हैं, इसलिए उन्हें अलग-अलग वोटिंग अधिकार देने में गोपनीयता का नियम भंग नहीं हो रहा।
बता दें कि दोनों बहनों को हाल में मतदान की ट्रेनिंग भी दी गई थी।