फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress President Rahul Gandhi Campaign in Madhya Pradesh Neemuch Ujjain

राहुल का तंज, मोदी जी...जब भी बारिश होती है तो क्या विमान रडार से गायब हो जाते हैं?

Tue, 14 May 2019 08:03 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 14 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress President Rahul Gandhi Campaign in Madhya Pradesh Neemuch Ujjain
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज - फोटो : Amar Ujala Gfx

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नीमच की रैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी जी आपने आम खाना सिखा दिया, आपने कुर्ता काटना सिखा दिया, अब आप देश को ये भी बता दीजिए कि आपने पांच सालों में हिंदुस्तान के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया है?

विज्ञापन


राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों और वायुसेना प्रमुख से कहा था  " खराब मौसम हमारे लिए फायदेमंद होगा, खराब मौसम में रडार हमारे विमानों को ट्रैक नहीं कर पाएंगे"। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब भी भारत में बारिश होती है, तो क्या सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं? कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एयर स्ट्राइक से पहले खराब मौसम होने के कारण उन्होंने एयर चीफ से कहा था कि बादल की वजह से हमारे विमान को पाकिस्तानी रडार नहीं पकड़ पाएंगे और हमारा मिशन सफल हो जाएगा।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मोदी के साक्षात्कार की ओर इशारा करते हुए राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी जी के आजकल के साक्षात्कार देखिए। नरेंद्र मोदी जी देश को बताएंगे, मैं आम को इस तरह से खाता हूं। मैं पेड़ पर चढ़कर आम को लेकर आता हूं और आम को इस तरह से छिलता हूं। फिर नरेंद्र मोदीजी कहेंगे, देखो मेरा कुर्ता देखो। मैंने कुर्ते की स्लीव को काटा, क्योंकि मैं सूटकेस में जगह बनाना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा- अरे नरेंद्र मोदीजी, आम खाना मत सिखाइए। कुर्ता काटना मत सिखाइए। आप लोगों को बताइए कि आपने रोजगार देने, भ्रष्टाचार रोकने, कालाधन विदेशों से वापस लाने और किसानों को उनके उपज का सही दाम दिलाने के बारे में क्या किया? देश के लोग इस बारे में जानना चाहता है। लेकिन मोदीजी अब इनके बारे में बात नहीं करते हैं। गौरतलब है कि मोदी ने अक्षय कुमार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि बचपन से उन्हें आम खाना पसंद है और आज भी है।

मैं मोदी के परिवार का अपमान नहीं करूंगा 

उज्जैन में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे पिता का अपमान करते हैं, दादी और परदादा के बारे में बोलते हैं लेकिन मैं उनके परिवार और उनके माता-पिता का अपमान कभी नहीं करूंगा। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए राहुल ने कहा कि हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में प्यार से उनको हराया और 2019 में हो रहे लोकसभा चुनाव में भी हम प्यार से उनको हराने जा रहे हैं।

उज्जैन लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल मालवीय के पक्ष में तराना कस्बे में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हम किसी से नफरत नहीं करते। हिन्दुस्तान के सब लोग हमारे हैं। नरेंद्र मोदी जी नफरत से बात करते हैं। मेरे पिता का अपमान करते हैं, दादी-परदादा के बारे में बोलते हैं मगर मैं कभी भी नरेंद्र मोदी के परिवार के बारे में, उनके माता-पिता के बारे में नहीं बोलूंगा। 



उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस, भाजपा का आदमी नहीं हूं, मैं कांग्रेस का आदमी हूं। और जितना भी क्रोध और जितनी भी नफरत मोदी जी ने फेंकी, मैं उनको वापस प्यार से दूंगा। मैं उनसे गले मिलकर झप्पी देकर प्यार दूंगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed