फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: CM Yogi in rally, Nandi asking where are the friends of butchers?

सीएम योगी का तंज- सपा रैलियों में जाकर 'नंदी' पूछ रहे, कसाइयों के दोस्त कहां हैं?

Mon, 13 May 2019 04:03 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 13 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: CM Yogi in rally, Nandi asking where are the friends of butchers?
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में नेताओं का एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। छह चरण का मतदान खत्म होने के बाद भी जुबानी हमले बदस्तूर चल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को लेकर तीखा तंज कसा। 
विज्ञापन


कुशीनगर में रैली के दौरान सीएम योगी ने सपा की रैलियों में सांड़ घुस आने के वाकयों को लेकर ही अखिलेश को निशाना बनाया। सीएम योगी ने रैली में कहा- नंदी (बैल) सपा की रैलियों में जाकर पूछ रहे हैं कि कसाइयों के दोस्त कहां हैं। उन्हें सबक सिखाना है। मैंने नंदी बाबा से कहा कि चुनाव चल रहे हैं, आचार संहिता का मामला है, अभी उन्हें छोड़ दीजिए, आप चुनाव के बाद अपना काम कर सकते हैं।  
विज्ञापन

 


बता दें कि सपा की कुछ रैलियों में सांड़ ने जबरदस्त आतंक मचाया था। कुछ दिन पहले ही कानपुर के तिर्वा में डीएन कालेज रैली स्थल के पास बने हेलीपैड की बैरीकेडिंग तोड़कर एक सांड़ अंदर घुस आया था। उसने जमकर उत्पात मचाया। हेलीपैड स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मी को उठाकर सांड़ ने पटक दिया। करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। आधे घंटे तक सांड़ के पीछे पुलिसकर्मी और अधिकारी भागते दिखे। 


ऐसे ही वाकये दूसरी जगहों पर भी हुए थे। इसे लेकर अखिलेश ने सीएम योगी को निशाना भी बनाया था। 26 अप्रैल को उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed