फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: CM Kamal Nath targets PM Modi in Ratlam rally

मोदीजी जब आपने पैंट-पायजामा पहनना नहीं सीखा था तब नेहरू-इंदिरा ने बनाई थी फौज: कमलनाथ

Mon, 13 May 2019 07:05 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 13 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: CM Kamal Nath targets PM Modi in Ratlam rally
मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र को निशाने पर लिया है। उन्होंने रतलाम रैली में पीएम मोदी से पांच साल का हिसाब मांगते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पांच साल का जवाब नहीं दे सकते, क्या बात करते हैं? देश की सुरक्षा की बात करेंगे। मोदी जी जब आपने अपनी पैंट-पायजामा पहनना नहीं सीखा था, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने हमारे देश की फौज बनाई थी। 

विज्ञापन


बता दें कि विपक्ष, पीएम मोदी पर पांच साल के काम का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाता रहा है। विपक्ष का आरोप है कि पीएम मोदी सैनिकों के नाम वोट मांग रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष के नेता चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी रैलियों में कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। हालिया समय में पीएम मोदी ने नेहरु से लेकर राजीव गांधी तक को निशाने पर लिया है। कई बार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर समस्या के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed