{"_id":"5ccb129dbdec22076019d0c2","slug":"lok-sabha-chunav-2019-clean-chit-to-modi-ec-says-nuclear-button-for-diwali-remark-not-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को चुनाव आयोग की क्लीन चिट, कहा था- परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को चुनाव आयोग की क्लीन चिट, कहा था- परमाणु बम दिवाली के लिए नहीं रखा
Thu, 02 May 2019 10:10 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 May 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आचार संहिता उल्लंघन को लेकर तीसरे मामले में भी क्लीन चिट दी है। प्रधानमंत्री के खिलाफ राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी भाषण के दौरान आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की गई थी। चुनाव आयोग का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
क्या कहा था पीएम मोदी ने अपने भाषण में?
21 अप्रैल को राजस्थान के बाड़मेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसमें पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने अपने परमाणु बम को दिवाली के लिए संभाल कर नहीं रखा है। प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग का कहना है कि इस भाषण में किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था- 'भारत ने पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति को छोड़ दिया है। वरना वो आए दिन हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है यही कहते थे। तो हमने क्या न्यूक्लियर बटन दिवाली के लिए बचा कर रखा है क्या?'
विज्ञापन
In a matter related to a complaint concerning alleged violations in Model Code of Conduct in a speech delivered by PM Narendra Modi at Barmer, Rajasthan on 21.04.2019, EC said no such violation of the extant advisories/provisions is attracted. (file pic) pic.twitter.com/Oyx5GMgBti
— ANI (@ANI) May 2, 2019विज्ञापन