चुनाव नतीजे से सियासी सरगर्मियां तेज, चंद्रबाबू नायडू ने की सोनिया गांधी से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने से पहले ही विपक्षी खेमे के दिग्गज नेता चंद्रबाबू नायडू का नेताओं से मिलने का सिलसिला और तेज हो गया है। नतीजों से पूर्व विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नायडू आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से दस जनपथ पर मिले। वहीं नायडू ने 24 घंटे में दूसरी बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने वामपंथी व सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की है।
Delhi: Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu leaves 10 Janpath after a meeting with UPA Chairperson Sonia Gandhi pic.twitter.com/84ydrkvDYL
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 19, 2019
शनिवार को चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी, शरद पवार के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी। वहीं शरद पवार ने गठबंधन के सवाल पर कहा था कि 23 मई का इंतजार करें। जबकि गुलाम नबी आजाद पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी पीएम पद के बगैर विपक्षी गठबंधन की सरकार को समर्थन दे सकती है।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
सोनिया गांधी ने 23 मई को बैठक बुलाई
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी नतीजे के दिन यानि 23 मई को 21 दलों की मीटिंग बुलाई है। 2004 मेें किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद सोनिया ने 19 दलों के साथ गठबंधन किया था और 2009 में 10 दलों से गठबंधन कर सरकार चलाई थी।
इस बार नायडू इस कवायद में लगे हैं कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में गैर भाजपा-एनडीए दलों के साथ गठबंधन कर मजबूत विकल्प पेश किया जाए। उन्होंने अब तक अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं से मुलाकात की है।