फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: BJP won only Mehsana and Hanamkonda seat in 1984 election

1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थी सिर्फ 2 सीट, कांग्रेस को मिला था जबरदस्त बहुमत

Wed, 01 May 2019 05:36 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 01 May 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: BJP won only Mehsana and Hanamkonda seat in 1984 election
भाजपा - फोटो : social media

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद देश सदमें में था। करीब दो महीने के अंदर देश में आम चुनाव हुए। यह चुनाव कांग्रेस पूरी तरह इंदिरा की सहानूभूति पर लड़ रही थी। जबकि विपक्ष के पास इसका कोई तोड़ नहीं था। जिसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस को इस चुनाव में भारी जीत हासिल हुई।  कांग्रेस को तब 543 लोकसभा सीटों में से 401 सीटों पर जीत मिली थीं। विपक्षी दल भाजपा को इस चुनाव में महज 2 सीटें मिली थीं। यह दोनों सीटें भाजपा के बड़े नेता अटल या आडवाणी ने नहीं जीतीं थी।  यह सीटें गुजरात और आंध्रप्रदेश में जीती गई थीं। उस वक्त कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए थे। 

विज्ञापन


1984 में कौन थी वो दो सीटें

हनामकोड़ा (आंध्र प्रदेश)
'इंदिरा सहानूभूति' लहर के बावजूद हनामकोड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा के चंदूपाटिया रेड्डी ने चुनाव जीता था। रेड्डी ने कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नरसिम्हा राव को हराया दिया था। 
विज्ञापन


मेहसाना (गुजरात)
भाजपा दूसरी सीट गुजरात के मेहसाना से जीती थी। यहां भाजपा के एके पटेल विजयी हुए थे। उस वक्त पटेल को 2,87,555 जबकि रायंका सागर भाई कल्याणभाई को 2,43,659 वोट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed