फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah Campaign in Bihar

बिहार में बोले अमित शाह, राहुल बाबा आपके लिए घुसपैठिए वोटबैंक हो सकते हैं, हमारे लिए सुरक्षा का सवाल

Mon, 06 May 2019 06:01 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 06 May 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah Campaign in Bihar
अमित शाह - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज चुनाव प्रचार के लिए बिहार के दौरे परे हैं। शाह ने आज पूर्वी चंपारण के मधुबनी, पिपरा और पश्चिमी चंपारण के बेतिया और सीवान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


शाह ने मधुबनी में रैली के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक जमाना था जब राहुल बाबा एंड कंपनी की सरकार थी तो पैसों के अभाव में गरीब बेटा अपने पिता का इलाज नहीं करा पाता था। मोदी जी की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लाकर गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम छाया था, एक पाकिस्तान में और दूसरा ये गठबंधन वाले राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां। ये कांग्रेस पार्टी आतंकियों से ईलू-ईलू कर सकती है, हम नहीं कर सकते। हमारी नीति स्पष्ट है, वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में महागठबंधन और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन वाले देश को सुरक्षित नहीं कर सकते हैं। बिहार में लालू, राबड़ी के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा है। नीतीश जी और सुशील मोदी के आने के बाद बिहार विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

'राहुल बाबा कहते हैं घुसपैठियों को देश से मत निकालो'
पिपरा में भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह का प्रचार करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राधा मोहन जी का पूरा जीवन पार्टी को समर्पित रहा है। वे देश के कृषि मंत्री हैं, कद्दावर नेता हैं। उनके नेतृत्व में कृषि क्षेत्र का जीडीपी लगभग -3% से +4% तक पहुंचा है।

उन्होंने ने कहा " मोदी जी ने एनआरसी के तहत देश से घुसपैठियों को निकालने की तैयारी की तो राहुल बाबा फिर मैदान में आ गए कि इन्हें मत निकालो। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो आपके लिए ये वोटबैंक का सवाल हो सकता है, हमारे लिए ये देश की सुरक्षा का सवाल है।" 

बेतिया में राहुल पर हमला

बेतिया पहुंचे शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि  बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद राहुल बाबा एंड कंपनी सबूत मांगने लगी। इनमें अगर थोड़ी भी अक्ल होती तो पाकिस्तान का टीवी चैनल खोलकर देख लेते, वहां के लोगों का रोना सुनकर इन्हें सबूत खुद मिल जाएगा। राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, " 55 साल तक देश में राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया। 15 साल तक लालू-राबड़ी ने बिहार में शासन किया, लेकिन बिहार के विकास के लिए इन लोगों ने कुछ नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कश्मीर से धारा 370 हटाओ और राहुल बाबा कहते हैं कि देशद्रोह की धारा हटाओ। राहुल बाबा, लालू-राबड़ी को जो कहना हो कहें, नरेन्द्र मोदी जी के शासन में जो भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी।

उन्होंने कहा कि देश में जो मोदी- मोदी का नारा लग रहा है वो देश की जनता का अंतः मन से मोदी जी को आशीर्वाद है। इस नारे का कारण है कि 70 साल से जनता ऐसे नेता की राह देख रही थी, जो अपने और अपने परिवार के नहीं, देश के लिए अपना जीवन लगा दे। जनता को मोदी जी के रूप में वो नेता मिला है।

सीवान में बोले शाह, लालू-राबड़ी ने 15 साल तक सीवान को जंगलराज की लैबोरेटरी बनाया
सीवान की जनसभा में भाजपा अध्यक्ष शाह ने लालू-राबड़ी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लालू-राबड़ी ने 15 साल तक सीवान को जंगलराज की लैबोरेटरी बनाने का काम किया था। एनडीए की सरकार ने सीवान को विकास की लैबोरेटरी बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा "मैं सीवान के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपको विकास का राज चाहिए या जंगलराज? शहाबुद्दीन का आतंक चाहिए या नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार का सुशासन चाहिए? गठबंधन वालों ने भय का माहौल बनाकर यहां के विकास को रोकने का काम किया है।" शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने पिछले पांच साल में देश के गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, युवाएं के कल्याण के लिए 133 योजनाएं बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed