फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP 21st list of candidates ravi kishan Ramapati Tripathi get ticket

भाजपा की एक और लिस्ट जारी, जूता बरसाने वाले सांसद का कटा टिकट, गोरखपुर से लड़ेंगे रवि किशन

Mon, 15 Apr 2019 04:45 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 15 Apr 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP 21st list of candidates ravi kishan Ramapati Tripathi get ticket
रवि किशन को मिला टिकट तो शरद त्रिपाठी बेटिकट - फोटो : Amar Ujala
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ये सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन को योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से टिकट दिया गया है। संत कबीर नगर से जूता-कांड में शामिल शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, आंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी, जौनपुर से केपी सिंह, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रमेश बिंद को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


शरद त्रिपाठी संत कबीर नगर से मौजूदा सांसद हैं। उनका नाम कुछ महीने पहले जूता-कांड में उछला था। उन्होंने बहसबाजी और सवाल-जवाब के बीच गरम हुए माहौल में विधायक राकेश बघेल पर जूतों की बरसात कर दी थी। पार्टी आलाकमान ने दोनों को लखनऊ भी तलब किया था। अब उनको इसकी सजा भी दी गई है। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। जबकि, संत कबीर नगर से हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है। प्रवीण, निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के बेटे हैं। उन्होंने बीते साल गोरखपुर उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के दम पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed