{"_id":"5cb2f14dbdec2214107d202d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-bjp-20th-list-of-candidates-brijendra-singh-hisar-jaskaur-meena-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की 20वीं सूची में हिसार से चौधरी बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे को टिकट, दौसा से जसकौर मीणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की 20वीं सूची में हिसार से चौधरी बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे को टिकट, दौसा से जसकौर मीणा
Sun, 14 Apr 2019 02:33 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
बृजेंद्र सिंह और जसकौर मीणा को मिला टिकट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की 20वीं लिस्ट जारी। 20वीं सूची में 6 लोकसभा उम्मीदवारों और बंगाल की विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे, बृजेंद्र को हिसार से टिकट दिया गया है।
ये है पूरी लिस्ट:
हिसार- बृजेंद्र सिंह
रोहतक- अरविंद शर्मा
खजुराहो- बिष्णु दत्त शर्मा
रतलाम- जी एस दामोर
धार- छतर सिंह दरबार
दौसा- जसकौर मीणा
पश्चिम बंगाल की उलबेरिया विधानसभा सीट- प्रत्युष कुमार मंडल
लिस्ट की खास बातें:
हिसार से टिकट पाने वाले बृजेंद्र सिंह दिग्गज नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। बृजेंद्र एक आईएएस अधिकारी हैं और हाल तक हेफेड के एमडी थे। राजनीतिक पारी की शुरूआत के लिए उन्होंने स्वैच्छिक अवकाश ले लिया है। महज 26 साल की उम्र में आईएएस बनने वाले बृजेंद्र चंडीगढ़, पंचकूला और फरीदाबाद में डीसी भी रह चुके हैं। हरियाणा की राजनीति का बड़ा नाम और बड़ा चेहरा, चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 2014 में कांग्रेस से 42 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया था और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।
दौसा पर टिकट को लेकर पार्टी भारी असमंजस से जूझ रही थी। इससे पहले राजस्थान की 25 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो चुका था। कुछ दिनों पहले जसकौर का नाम चर्चा में आया लेकिन उतनी ही तेजी से ये एलान भी हुआ कि पार्टी ने अभी कोई नाम फाइनल नहीं किया है। 1999 में सवाई माधोपुर से जीत कर लोकसभा पहुंचने वाली मीणा को 2003 में वाजपेयी सरकार में मंत्री बनने का मौका भी मिला। इस सीट से कांग्रेस ने सविता मीणा को टिकट दिया है। यानी मुकाबला महिला बनाम महिला का होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन