फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha chunav 2019: Asaduddin Owaisi files his nomination from Hyderabad constituency

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद से भरा नामांकन, पिछले कई दशक से है इस सीट पर कब्जा

Mon, 18 Mar 2019 02:11 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Mar 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019: Asaduddin Owaisi files his nomination from Hyderabad constituency
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। टीआरएस ने हैदराबाद सीट से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, ये सीट ओवैसी के लिए छोड़ दी गई है। ओवैसी पिछले तीन बार से उसी सीट पर सांसद हैं। वो 2004, 2009 और 2014 से लगातार जीतते आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

हैदराबाद सीट को एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता है। ओवैसी से पहले उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन दो दशक तक इसी सीट से सांसद रहे। 2004 में सुल्तान सलाहुद्दीन ने अपने बेटे असदुद्दीन के लिए हैदराबाद सीट छोड़ दी थी तभी से ओवैसी लगातार यहां से सांसद हैं। ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधानसभा के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में 11 अप्रेल को सत्रहवीं लोकसभा के पहले चरण के चुनाव होने हैं। इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में  मतदान होना है जिसमें पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed