फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah election rally in Chhattisgarh attacks Congress

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस और पाकिस्तान में छाया मातम: अमित शाह

Thu, 18 Apr 2019 09:25 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 18 Apr 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah election rally in Chhattisgarh attacks Congress
अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथी कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की बात कहते हैं लेकिन राहुल गांधी इसपर चुप्पी साधे हुए हैं। वह अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि जब तक भाजपा कार्यकर्ताओं के शरीर में जान है तब तक कश्मीर को कोई भारत से अलग नहीं कर  सकता है।

विज्ञापन


'बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस और पाकिस्तान में मातम छाया हुआ है'
अमित शाह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम छाया हुआ था, एक पाकिस्तान में दूसरा कांग्रेस के खेमें में। शाह ने भूपेश बघेल की सरकार को घेरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 50 करोड़ गरीबों के लिए 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजाना शुरु की। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिले इसके लिए यहां की कांग्रेस रकार ने इस योजना को बंद कर दिया। 
विज्ञापन

 


शाह ने कहा कि किसानों के लिए हमने अपने संकल्प पत्र में जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन देने की बात कही है। किसानों से अब ब्याज नहीं लिया जाएगा। उनको 60 साल बाद पेंशन मिलेगी। छत्तीसगढ़ को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहरी वाजपेयी जी ने बनाया था। तब यह एक बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। छत्तीसगढ़ का बजट 6 हजार करोड़ रुपए था और रमन सिंह ने 15 साल के अंदर इसे 83 हजार करोड़ पहुंचाया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से सीमेंट पर भूपेश बघेल ने टैक्स लगा दिया है। कानून व्यवस्था ठप है। राज्य में कोई नई इंडस्ट्री तो आई नहीं, लेकिन तबादला इंडस्ट्री शुरू हो गई। गौरतलब है कि दूसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed