{"_id":"5cd0153abdec22072841fbfd","slug":"lok-sabha-chunav-2019-114-years-old-woman-cast-her-vote-in-sriganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro श्रीगंगानगर में 114 साल की महिला ने मतदान किया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#VoteKaro श्रीगंगानगर में 114 साल की महिला ने मतदान किया
Mon, 06 May 2019 04:36 PM IST
अमित मंडल
भाषा
भाषा
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 06 May 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर में एक मतदान केंद्र पर 114 वर्ष से अधिक उम्र की महिला मतदान करने पहुंचीं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के बूथ नम्बर 267 पर 114 वर्ष से अधिक उम्र की महिला वीरा अपने परिजनों के साथ मतदान के लिये पहुंचीं।उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को सहारा देने के लिए परिवार के तीन सदस्य आए थे।
जयपुर के खंडेलवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर 104 वर्षीय गंगाराम ने मतदान किया। वहीं बीकानेर शहर के तेलीवाडा स्थित न्यू सेकंडरी स्कूल में 1985 से लगातार अपनी मूंछें बढ़ा रहे गिरधर व्यास ने मतदान किया। उनकी मूंछ 28 फुट (14-14 फुट दोनों ओर से) लंबी है।