फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls 2022: BJP released candidates list for Lok Sabha and Vidhan sabha by-elections

Bypolls 2022: भाजपा ने जारी की लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची, आजमगढ़ से निरहुआ को टिकट

Sat, 04 Jun 2022 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Jun 2022 01:51 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव "निरहुआ" को प्रत्याशी बनाया है। जानें लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों में कहां से किसे मिला टिकट...

विज्ञापन
Bypolls 2022: BJP released candidates list for Lok Sabha and Vidhan sabha by-elections
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने रामपुर से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा यहां मुख्तार अब्बास नकवी को उतार सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह सीट सपा नेता आजम खां के लोकसभा से इस्तीफा देने बाद खाली हुई थी। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा भाजपा ने आजमगढ़ से भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव "निरहुआ" को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनावों में उन्हें सपा नेता अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा में इन्हें मिला टिकट
विधानसभा उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की टाउन बोरदोवली से डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देबनाथ को प्रत्याशी बनाया है। आंध्र प्रदेश के आत्मकूर से जी. भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया तो झारखंड की मंदर सीट से गंगोत्री कुजुर को उतारा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed