फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Bangladesh Hindu security issue foreign ministry update kirtivardhan singh statement

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भारत सख्त: सरकार ने हर स्तर पर उठाया मुद्दा, सदन में सांसद ने कही ये बात

Sat, 07 Feb 2026 05:16 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 07 Feb 2026 05:16 AM IST
सार

सरकार ने लोकसभा में कहा कि भारत-बांग्लादेश के रिश्ते तीसरे देशों से प्रभावित नहीं होते। बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है। दोनों देशों के बीच नियमित संवाद जारी है। सरकार ने विदेशों में हिंसा में मारे गए भारतीय छात्रों के आंकड़े भी दिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Bangladesh Hindu security issue foreign ministry update kirtivardhan singh statement
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते किसी तीसरे देश के प्रभाव से संचालित नहीं होते। लोकसभा में दिए जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध स्वतंत्र और मजबूत आधार पर टिके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं समेत धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा भारत लगातार उठाता रहा है। सरकार इस विषय पर सतर्क रुख बनाए हुए है।
विज्ञापन


द्विपक्षीय रिश्तों पर सरकार का रुख
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। भारत-बांग्लादेश संबंध बहुआयामी हैं और आपसी हितों, संवेदनशीलताओं तथा क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संस्थागत तंत्र के तहत नियमित संवाद और बैठकें जारी हैं। रिश्तों को स्थिर और रचनात्मक बनाए रखने पर जोर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कचरे से संसाधन बनाने की योजना, बजट में रीसाइक्लिंग और सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर बड़ा दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा उठा रहा भारत
विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा हर उपयुक्त अवसर पर बांग्लादेशी अधिकारियों के सामने उठाया गया है। भारत इस मामले में घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

पाकिस्तान पर भी सरकार का जवाब
सरकार से पूछा गया था कि क्या भारत-बांग्लादेश संबंध संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं और क्या पाकिस्तान इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते गहरे ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आधार पर बने हैं। ये रिश्ते किसी तीसरे देश से प्रभावित नहीं होते। संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी है।


विदेशों में छात्रों की मौत के आंकड़े
मंत्री ने बताया कि 2018 से 2025 के बीच कनाडा में हिंसक घटनाओं में 17 भारतीय छात्रों की मौत हुई। इसी अवधि में अमेरिका में 9, ऑस्ट्रेलिया में 3 और किर्गिस्तान में 2 छात्रों ने जान गंवाई। ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, डेनमार्क और ग्रेनेडा में एक-एक छात्र की मौत दर्ज हुई। ये आंकड़े भी लोकसभा में साझा किए गए।

माली में बंधक पांच भारतीयों की रिहाई के प्रयास
सरकार ने बताया कि माली में अपहृत पांच भारतीयों की रिहाई के प्रयास जारी हैं। इन तकनीशियनों का अपहरण पिछले साल 6 नवंबर को सशस्त्र हमलावरों ने किया था। वे बिजली परियोजना पर काम कर रहे थे और सभी तमिलनाडु के निवासी हैं। सरकार ने कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास हो रहे हैं।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article