फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha adjourned twice due to uproar, Speaker's wisdom and Rajnath's intervention led to the House

हंगामे से लोकसभा दो बार स्थगित, स्पीकर की सूझबूझ व राजनाथ के हस्तक्षेप से चला सदन

Sat, 19 Sep 2020 02:55 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Sep 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha adjourned twice due to uproar, Speaker's wisdom and Rajnath's intervention led to the House
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला - फोटो : एएनआई

विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। कराधान एवं अन्य कानून (निश्चित प्रावधानों में संशोधन और रियायत) बिल-2020 को पेश करने के दौरान यह यह हंगामा हुआ। दरअसल इस बिल पर कुछ देर बोलने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम केयर्स फंड पर उनके राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर बात करेंगे। विपक्षी सदस्यों ने इस फंड पर चिंता जताई। अनुराग ठाकुर ने उसका जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री राहत कोष को दुरुपयोग किया। उनकी टिप्पणी से कांग्रेस सदस्य उत्तेजित हो गए और सदन से बहिर्गमन कर गए। इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को बिना बात खड़े होने और बोलने को लेकर चेताया और कहा कि उन्हें सदन से निलंबित कर देंगे।

विज्ञापन


स्पीकर की सूझबूझ व राजनाथ के हस्तक्षेप से चली लोकसभा
नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ अनुराग ठाकुर की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लोकसभा की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई। ऐसा लगा कि आगे सदन नहीं चलेगा, लेकिन बाद में स्पीकर की सूझबूझ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप और अनुराग के खेद जताने के बाद कराधान बिल पर चर्चा शुरू हो पाई।
विज्ञापन


स्पीकर ने पक्षपात का आरोप लगने के बावजूद अपने चैंबर में कई दलों के नेताओं से बातचीत कर गतिरोध दूर करने में अहम भूमिका निभाई। कार्यवाही के दौरान भी लगातार विपक्ष और सत्ता पक्ष के लोगों को समझाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी आसन का सम्मान करते हैं। जहां तक अनुराग की टिप्पणी का सवाल है, तो युवा सांसद होने के नाते हो सकता है कि उन्होंने कुछ कहा हो। उनकी टिप्पणियों से किसी को ठेस पहुंची हो, कोई आहत हुआ हो। मगर उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। इसके बाद अनुराग ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया। उन्होंने कहा मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद जताता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का ध्यान बंटाना चाहती है सरकार : थरूर
लोकसभा में अनुराग ठाकुर और विपक्षी नेताओं के बीच अप्रिय बहस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि यह असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन में राजनीतिक भाषण दिया, जिसके कारण लोकसभा चार बार स्थगित हुई। ठाकुर ने कराधान विधेयक पर विपक्ष की आपत्तियों पर कुछ नहीं बोला। ऐसे कठिन समय में जब देश बेरोजगारी, कोरोना महामारी, चीनी हमले से जूझ रहा है, हम उस एक परिवार पर समय बर्बाद कर रहे हैं, जो इस सदन में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed