{"_id":"5c22a736bdec2256ca01df65","slug":"lok-janshakti-party-will-enter-in-political-battle-ground-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में उतरेगी लोक जनशक्ति पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में उतरेगी लोक जनशक्ति पार्टी
Wed, 26 Dec 2018 03:25 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 26 Dec 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
रामविलास पासवान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक लोजपा उत्तर प्रदेश में दो से तीन सीटों पर दावेदारी ठोंक सकती है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान चिराग पासवान की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी ने चुनावी गणित लगाना शुरू कर दिया है। जिला स्तर तक पहुंच बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व ने जिला-तहसील स्तर पर बैठकों के बाद अब आने वाले साल की शुरुआत में वाराणसी में रैली या जनसभा का आयोजन करने की योजना बनाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहीं से लोजपा उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का एलान करेगी। उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडे के मुताबिक चुनाव मिलजुल कर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम संगठनात्मक तौर पर तैयारी कर रहे हैं। जब उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी तो हम अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन