फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Logo of opposition INDIA alliance likely to be unveiled during its upcoming Mumbai meeting

I.N.D.I.A.: कैसा होगा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का लोगो? मुंबई में होने वाली बैठक के दौरान हो सकता है अनावरण

Sun, 20 Aug 2023 09:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Aug 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Logo of opposition INDIA alliance likely to be unveiled during its upcoming Mumbai meeting
Bengaluru Opposition Meeting (File) - फोटो : Agency

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. का लोगो का जल्द ही सामने आ सकता है। दरअसल, इस गठबंधन की अहम बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होनी है। ऐसे में संभावना है कि बैठक के दौरान गठबंधन के लोगो का अनावरण कर दिया जाए। इस विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी।

विज्ञापन


सूत्रों ने रविवार को कहा, मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। वर्तमान में 26 दल समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित मोर्चे के कई अन्य नेता 31 अगस्त को शाम 6 बजे से पहले पहुंचेंगे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को उपनगरीय मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। अगले दिन होटल में ही बैठक आयोजित की जाएगी। उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। विपक्षी नेताओं के लिए एक सितंबर को दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसा हो सकता है कार्यक्रम

  • सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित गठबंधन के नेता 31 अगस्त को शाम 6 बजे से पहले महानगर पहुंच सकते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले अतिथियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। 
  • अगले दिन ठक उसी स्थान पर होगी और उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
  • इसके बाद कांग्रेस पार्टी की राज्य और मुंबई इकाइयों ने विपक्षी नेताओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया है। 
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में राज्य कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं।


पवार-ठाकरे तैयारियों में जुटे
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण सहित सभी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेता बैठक को सफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। तैयारियों को लेकर रविवार को हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़, मिलिंद देवड़ा और नसीम खान, राकांपा नेता नरेंद्र वर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed