{"_id":"5ede422d8ebc3e90541ffe3a","slug":"lockdown-to-be-extended-till-june-30-in-west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: ममता बनर्जी
Mon, 08 Jun 2020 07:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में लॉकडाउन की अवधि 15 दिन और बढ़ाकर इसे 30 जून तक कर दिया गया है। पहले बंद 15 जून तक खत्म होना तय किया गया था।
विज्ञापन
राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद उन्होंने कहा, 'राज्य में बंद को 30 जून तक बढ़ाया जा रहा है, सभी मौजूदा रियायतें और शर्तें पूर्ववत रहेंगी। इससे पहले, हमनें सामाजिक कार्यक्रमों जैसे विवाह या अंतिम संस्कार में 10 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दी थी जिसकी सीमा अब बढ़ाकर 25 कर दी गई है।'
विज्ञापन
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में बंद की शर्तों में एक जून से ढील देते हुए प्रार्थना स्थलों को खोलने तथा जूट, चाय और निर्माण क्षेत्र में काम पूर्ण रूप से शुरू करने को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
करीब दो महीने के बाद पश्चिम बंगाल में सोमवार को शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों ने अपनी सेवा शुरू की जिसकी इजाजत राज्य सरकार ने बंद में और ढील देते हुए दी है।