Coronavirus: कोरोना के चलते फिर थमी आम जनजीवन की रफ्तार, इन राज्यों ने लगाया लॉकडाउन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश फिर से लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान संपूर्ण प्रदेश में समस्त कार्यालय एवं समस्त शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला-मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस अवधि में केवल सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।पटना में 10-16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन
बिहार की राजधानी पटना में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए राज्य सरकार ने 10-16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, राज्य की राजधानी में लॉकडाउन की अवधि के दौरान बाजार, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां पर रोक रहेगी।असम के गोलाघाट शहर में पूर्ण लॉकडाउन
असम सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गोलाघाट शहर को आठ दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। नौ जुलाई शाम से 17 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।बंगाल के सभी निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन
कोरोना वायरस महामारी के चलते पश्चिम बंगाल के सभी निषिद्ध क्षेत्रों में 9 जुलाई को शाम पांच बजे से सात दिवसीय लॉकडाउन लागू कर दिया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि नौ जुलाई को शाम पांच बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू किया जाएगा।संक्रमण बेकाबू, लॉकडाउन ही बचाव
ओडिशा के सभी शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन
ओडिशा सरकार ने सभी शहरी क्षेत्रों में और गंजाम के पांच ब्लॉक मुख्यालय को पांच दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 9-13 जुलाई तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों और बरहमपुर नगर पालिका में सभी एनएसी, हिंजिलीकट नगरपालिका में स्क्रीनिंग और अन्य उपाय किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन
मध्यप्रदेश के विशेषकर सीमावर्ती जिलों में पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उछाल आया है। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने
हर रविवार को राज्य में 'पूर्ण लॉकडाउन' लागू करने का फैसला किया है। वहीं मध्यप्रदेश के हातोद कस्बे में अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में मास्क लगाने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो यह सुनिश्चित किया जाए।
झारखंड के रामगढ़ और हजारीबाग में भी लॉकडाउन
झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच राज्य के दो जिलों ने सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों पर लॉकडाउन लगा दिया है। रामगढ़ कंटेनमेंट जोन के पास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू रहेगी। धारा 144 गुरुवार 9 जुलाई से आगामी 16 जुलाई, 2020 तक लागू रहेगी। वहीं हजारीबाग जिला प्रशासन सदर अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है। 9 जुलाई से लागू धारा 144 आगामी 31 जुलाई, 2020 तक जारी रहेगी।
महाराष्ट्र के पुणे में लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे और उससे सटे पिंपरी चिंचवाड़ समेत जिले के कई अन्य हिस्सों में 10 दिनों का लॉकडाउन लागू करने की तैयारी है। यह लॉकडाउन 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। लॉकडाउन 13 जुलाई की मध्यरात्रि से शुरू होगा और 23 जुलाई को खत्म होगा। जिले में गुरुवार को कोरोना के 1803 नए मामले सामने आए थे।
तिरुवनंतपुरम में बढ़ा लॉकडाउन
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, कंटेनमेंट जोन में ट्रिपल लॉकडाउन की तैयारी है।