महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण दर और ऑक्सीजन बेड के मद्देनजर ही लॉकडाउन में छूट
- महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 नए मामले सामने आए
- राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 58,05,565 हो गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन पाबंदियों पर छूट कोरोना पॉजिटिव की दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता को देखते हुए दी जाएगी। सरकार ने देर रात ये बयान जारी किया। ये आदेश सोमवार से लागू होगा।
"Lockdown restrictions will be relaxed on the basis of COVID positivity rate and availability of oxygen beds in Maharashtra," states Maharashtra Govt in order regarding lockdown relaxation
विज्ञापन
The order will be implemented from Monday — ANI (@ANI) June 5, 2021
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 58,05,565 हो गई। इसके अलावा 289 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 98,771 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 20 हजार से कम मामले सामने आए। विभाग के अनुसार राज्य में 20,852 और रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 55,07,058 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,96,894 है।
18 जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 18 ऐसे जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में शुक्रवार से ढील दी गई है, जहां संक्रमण दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की जरूरत वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेत्तिवार ने गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद यह घोषणा की थी।
मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए अप्रैल में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगायी गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 18 ऐसे जिलों में अब पाबंदियों में ढील दी जाएगी जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत अथवा उससे कम है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 75 प्रतिशत बिस्तर खाली हों।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को 5 स्तर पर यानी लेवल 1, 2, 3, 4 और 5 के तहत अनलॉक किया जाएगा। महाराष्ट्र के कई जिले लेवल 1 के तहत आते हैं इसलिए वहां पर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिन 18 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जाएगी उनमें औरंगाबाद, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, परभणी और ठाणे शामिल हैं।
मुंबई में आंशिक रूप से पाबंदियों में ढील दी जाएगी, लेकिन मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाले लोकल ट्रेन सेवा को अभी फिलहाल आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा।