फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in Nagpur enforced strictly by government, Huge penalty also collected

कोरोना का कहर : नागपुर में एक सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन लागू, पहले दिन सैकड़ों लोगों पर जुर्माना

Mon, 15 Mar 2021 09:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Nagpur enforced strictly by government, Huge penalty also collected
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के नागपुर में  कोरोना के बढ़ते मामलों को थामने के लिए सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया । पहले दिन मास्क नहीं पहनने पर सैकड़ों लोगों पर जुर्माना लगाया गया और वाहन जब्त किए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा तथा इस दौरान लोगों से तब तक घरों से निकलने से परहेज करने को कहा गया है जब तक जरूरी न हो, ताकि संक्रमण की कड़ी तोड़ी जा सके।
विज्ञापन


सोमवार को जिले में कोविड-19 के 2,297 नये मरीजों के सामने आने के साथ ही इस महामारी के मामले 1,72,799 हो गए। साथ ही, 12 मरीजों की मौत भी हुई । शाम को नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अपराह्न तीन बजे तक अवांछनीय आवाजाही को लेकर 638 वाहन पकड़ लिये गये तथा मास्क नहीं पहनने पर 861 लोगों पर और एकदूसरे से दूरी नहीं बनाकर रखने पर 363 लोगों पर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न थानों में अपराध के 14 मामले दर्ज किये गए। नागपुर के निगम आयुक्त राधाकृष्णन ने कहा कि पहले दिन लॉकडाउन के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया रही। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, केवल अवांछित आवाजाही पर पाबंदी लगायी जा रही है। 

आयुक्त ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं। उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गए हैं।


पुलिस के मुताबिक दो पहिया वाहनों पर एक व्यक्ति और चार पहिया वाहनों पर दो व्यक्तियों को जाने की इजाजत होगी, हालांकि अस्पताल या टीकाकरण के वास्ते दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति जा सकते हैं। वैसे स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के तहत अन्य शहर जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed