फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in Maumbai, Corona Cases in maharashtra, Covid Cases in mumbai today, Uddhav Thackeray, rajesh tope

महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना के मामले 20 हजार के पार, क्या लगेगा लॉकडाउन? उद्धव ठाकरे आज ले सकते हैं फैसला

Fri, 07 Jan 2022 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Jan 2022 09:17 AM IST
सार

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए हैं। महानगर में 33.06 फीसदी की रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में पिछले 4 दिनों में राज्य के अलग-अलग अस्पतालों के 338 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के चार स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
Lockdown in Maumbai, Corona Cases in maharashtra, Covid Cases in mumbai today, Uddhav Thackeray, rajesh tope
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में यहां 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में अब शहर में लॉकडाउन लगाने को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर कोई ठोस फैसला ले सकते हैं। पिछले दिनों मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर महानगर में 20 हजार से अधिक मामले सामने आते हैं तो लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा। वहीं गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि लॉकडाउन लगाने पर अंतिम निर्णय सीएम उद्धव लेंगे।

विज्ञापन


लॉकडाउन पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री लेंगे: राजेश टोपे
सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम को एनसीपी प्रमुख शरद पवार की स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और कुछ दूसरे अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी, जिसमें लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। लॉकडाउन लगाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि राज्य सरकार मुंबई के आंकड़ों को बहुत ध्यान से देख रही है और इसपर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री लेंगे।
विज्ञापन


जानें लॉकडाउन को लेकर क्या कहा था मुंबई की मेयर ने
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा था कि अगर महानगर में कोरोना संक्रमण दैनिक मामले 20 हजार के आंकड़े को पार करते हैं तो राज्य सरकार और नागरिक निकाय की ओर से केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉककडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और निश्चित तौर पर इसे नहीं लगाया जाना चाहिए लेकिन संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि होती है तो फिर लॉकडाउन के अलावा कोई उपाय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 वर्ष से ऊपर के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं
वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि कोरोना को लेकर दिशा-निर्देश मुख्य सचिव द्वारा जारी किए जाते हैं और हमें खुद को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उनका पालन करना चाहिए। 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं है और वे अपने घरों से काम कर सकते हैं।


धारावी, दादर और माहिम में बढ़ने लगे हैं मामले
मुंबई के धारावी, दादर और माहिम में भी संक्रमितो की संख्या बढ़ी है। धारावी में 24 घंटों में 107, दादर में 223 और माहिम में 308 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 36265 नए मामले
महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 36265 नए मामले दर्ज किए गए और इस अवधि के दौरान 13 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed