{"_id":"5efba1c58ebc3e42d56e8034","slug":"lockdown-in-india-income-and-savings-of-professionals-expected-to-increase-in-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: भारतीय पेशेवरों की आय और बचत 6 महीने में बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा: भारतीय पेशेवरों की आय और बचत 6 महीने में बढ़ने की उम्मीद
Wed, 01 Jul 2020 02:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:04 AM IST
सार
- हर तीन में एक पेशेवर को लगता है कि उसकी निजी बचत में वृद्धि होगी
- लिंक्डइन सर्वे में दावा छह महीने में कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन की संभावना
विज्ञापन
Professionals
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार की ओर से किए गए सुधारों का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। यही कारण है कि भारतीय पेशेवरों की कमाई बढ़ने की संभावना है। लिंक्डइन के सर्वे के मुताबिक, हर चार में से एक पेशेवर को छह महीने में आय और खर्च बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, हर तीन में एक पेशेवर को लगता है कि उसकी निजी बचत में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
यह सर्वे 1 से 14 जून के बीच 1,351 पेशेवरों पर किया गया है। इसके आंकड़े बताते हैं कि पेशेवरों में अपनी वित्तीय हालात को लेकर भरोसा बढ़ रहा है। 4 से 17 मई के बीच भी 1,464 पेशेवरों पर ऐसा ही सर्वे हुआ था। इसके मुकाबले नए सर्वे में पेशेवरों का विश्वास मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, सेवा क्षेत्र के कॉरपोरेट पेशेवरों में 50 फीसदी, विनिर्माण क्षेत्र के 46 फीसदी और शिक्षा से जुड़े 41 फीसदी पेशेवरों का मानना है कि 6 महीनों में उनकी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, दीर्घावधि के लिए विनिर्माण क्षेत्र के 64 फीसदी, सेवा क्षेत्र के कॉरपोरेट में 60 फीसदी और सॉफ्टवेयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 59 फीसदी पेशेवरों को उम्मीद है कि उनकी कंपनियां एक साल में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। मई के सर्वे में 20 फीसदी पेशेवरों की आय में 27 फीसदी की बचत और 23 फीसदी निजी खर्च बढ़ने की उम्मीद थी।