{"_id":"5ec2a6d18ebc3e90591e4e96","slug":"lockdown-4-0-48-lakh-central-government-employees-will-work-in-three-shifts-to-avoid-biometric-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 4.0: केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मी तीन शिफ्टों में करेंगे काम, बायोमेट्रिक सिस्टम से तौबा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन 4.0: केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मी तीन शिफ्टों में करेंगे काम, बायोमेट्रिक सिस्टम से तौबा
Mon, 18 May 2020 08:46 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 18 May 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Department of personnel training DOPT
- फोटो : फाइल (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते 18 मई से लागू हुए लॉकडाउन 4.0 में केंद्र सरकार के कर्मियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। करीब 48 लाख कर्मचारी तीन पारियों में काम करेंगे। खास बात ये है कि सभी कर्मी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम पर नहीं लगाएंगे। वे सादे रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।
इसमें यह रूपरेखा रहेगी कि प्रत्येक वैकल्पिक कार्यदिवस पर कम से कम 50 फीसदी स्टाफ दफ्तर में मौजूद रहे। यदि किसी कार्यदिवस पर यह लगता है कि फलां स्टाफ की दफ्तर में जरूरत नहीं है तो वह घर से काम कर सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए उसे मोबाइल फोन चालू रखना होगा। साथ ही संचार के दूसरे माध्यम जैसे लेपटॉप के जरिए वह दफ्तर के संपर्क में रहे, जो पचास फीसदी स्टाफ दफ्तर में आएगा, उसके लिए तीन पारियां बनाई गई हैं।
पहली पारी सुबह 9 बजे शुरू होगी। यह पारी शाम पांच बजे तक चलेगी। दूसरी पारी साढ़े नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक जारी रहेगी। तीसरी पारी सुबह दस बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक काम करेगी।
विज्ञापन
डीओपीटी के मुताबिक, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में डिप्टी सेक्रेटरी और इससे ऊपर वाले सभी अधिकारी रोजाना कार्यालय में आएंगे। इनसे नीचे के पदों वाले स्टाफ के लिए विभागाध्यक्ष एक रोस्टर तैयार करेंगे।