फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locals pelt stones on vehicles of security forces after five terrorists gunned down

वीडियो: सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया, स्थानीय लोगों ने जवानों पर फेंके पत्थर

Mon, 04 Jun 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Updated Mon, 04 Jun 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Locals pelt stones on vehicles of security forces after five terrorists gunned down
पत्थरबाजी

सोमवार को आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों के घायल हो गए। बाटपोरा चौक पर पुलिस नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग भी की। इस हमले में एक बच्ची और पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तंगधार सेक्टर में 27 मई को हुए ऑपरेशन में पांच आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में से एक पुलवामा का रहने वाला था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाते हुए उसपर पत्थर फेंके। यह पहली घटना नहीं है जब आतंकी के मारे जाने से घाटी के लोगों का सेना के जवानो पर गु्स्सा फूटा है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते शुक्रवार को भी भीड़ ने शुक्रवार की प्रार्थना के बाद जामिया मस्जिद के बाहर सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाकर उसपर पत्थर फेंके थे। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए। जैसे ही सेना की जिप्सी पास आई भीड़ ने उसपर पहले एक साइकिल फेंक दी। इसके बाद दूसरे प्रदर्शनकारी ने गाड़ी पर लकड़ी का डंडा फेंका। जैसे ही गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ी लोगों ने उसपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी की वजह से जिप्सी आगे बढ़कर दो युवकों के ऊपर चढ़ गई। जिसमें एक शख्स का नाम कैसर भट तो दूसरे शख्स का नाम मोहम्मद युनूस है। भट की मौत के बाद शनिवार को हिंसा भड़कने पर फतेहकदल इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। इस मामले पर सीआरपीएफ ने सफाई देते हुए कहा था कि यह घटना हिंसक भीड़ की वजह से हुई और सुरक्षाबलों ने बहुत ज्यादा संयम दिखाया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed