फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Local train services on Mumbais harbour line disrupted due to power issue, office-goers face delays

Mumbai News: बिजली समस्या के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें थमीं, दफ्तर जाने वाले सैकड़ों लोग हुए परेशान

Tue, 24 May 2022 11:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 24 May 2022 11:07 AM IST
सार

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Local train services on Mumbais harbour line disrupted due to power issue, office-goers face delays
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई में मंगलवार को बिजली की समस्या के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए थम गया। इस कारण दफ्तर जाने वाले मुंबईकरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। लोकल ट्रेनें थमने के बाद कई यात्रियों, जिनमें ज्यादातर सुबह दफ्तर जाने जाने वाले थे, ने मध्य रेलवे को शिकायत की। हार्बर लाइन पर ट्रेनें नवी मुंबई और दक्षिण मुंबई के अलावा महानगर के पश्चिमी उपनगरों को भी जोड़ती है। सुबह की भीड़ के समय ये ट्रेनें कम से कम 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं। ट्रेनों के चक्के कुछ देर थमने के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। 

विज्ञापन


करीब 17 मिनट रही बिजली की समस्या
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि हार्बर कॉरिडोर पर अप लाइन (दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर) पर ट्रेनों का संचालन लगभग 15 मिनट तक रोका गया, क्योंकि ओवरहेड वायर पावर सप्लाय सुबह 9 बजकर 13 से नहीं हो रहा था। बाद में बिजली की समस्या का समाधान कर लिया गया और सुबह करीब साढ़े नौ बजे अप लाइन सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख लोग रोज करते हैं सफर
मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों की हार्बर लाइन पर रोजाना करीब 10 लाख यात्री सफर करते हैं। इस लाइन की ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से गोरेगांव और सीएसटी से पनवेल स्टेशनों के बीच चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed