फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   local circle Survey revealed, Third wave of corona caused 71 percent of air travellers didn't get refund

सर्वे में खुलासा: तीसरी लहर ने पर्यटकों को पहुंचाया नुकसान, 71 फीसदी हवाई यात्रियों को नहीं मिला रिफंड

Mon, 17 Jan 2022 07:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 Jan 2022 07:57 PM IST
सार

सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि जनवरी-मार्च 2022 के दौरान फ्लाइट बुकिंग के कैंसिलेशन की प्रक्रिया ने कैसा प्रदर्शन किया। इसके जवाब में 29 फीसदी ने कहा कि ट्रैवल एजेंट और एयरलाइंस ने पूरा पैसा वापस किया। वहीं 14 फीसदी ने कहा कि उन्हें पूरी रकम का कुछ हिस्सा वापस मिला। वहीं 29 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें बेहद मामूली रकम वापस मिली...

विज्ञापन
local circle Survey revealed, Third wave of corona caused 71 percent of air travellers didn't get refund
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने हवाई टिकट और होटल की बुकिंग रद्द करवा दी थी। लेकिन अब तक ऐसे यात्रियों को बुकिंग का पूरा पैसा वापस नहीं मिल पाया है। लोकल सर्कल्स एजेंसी के ऑनलाइन सर्वे से पता चला है कि केवल 29 फीसदी लोग ही रद्द उड़ानों पर पूरा रिफंड पा सके, जबकि केवल 34 फीसदी लोग ही होटल बुकिंग रद्द करने पर अपनी रकम वापस पा सके। यानी 71 फीसदी हवाई यात्री और 64 फीसदी होटल बुकिंग कराने वालों को पूरा रिफंड नहीं मिला।

विज्ञापन


ये कैंसिलेशन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने की वजह से कराए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर के चलते राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रात और वीकेंड कर्फ्यू लागू किए गए थे। जिसकी वजह से यात्रियों को ये कदम उठाने पड़े थे। लोकल सर्कल्स के सर्वे में ये नतीजा दिखा कि एक-तिहाई लोगों को ही पूरा रिफंड हासिल हो सका। सर्वे में देशभर के 332 जिलों से 20 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिलीं।
विज्ञापन


सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि जनवरी-मार्च 2022 के दौरान फ्लाइट बुकिंग के कैंसिलेशन की प्रक्रिया ने कैसा प्रदर्शन किया। इसके जवाब में 29 फीसदी ने कहा कि ट्रैवल एजेंट और एयरलाइंस ने पूरा पैसा वापस किया। वहीं 14 फीसदी ने कहा कि उन्हें पूरी रकम का कुछ हिस्सा वापस मिला। वहीं 29 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें बेहद मामूली रकम वापस मिली। 14 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें रकम वापस नहीं मिली, बल्कि एयरलाइंस ने तारीख आगे बढ़ाकर दोबारा टिकट बुक कर दिया। वहीं 14 फीसदी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल बुकिंग के मामले में पाया गया कि 34 फीसदी को कैंसिलेशन पर फुल रिफंड मिला। 13 फीसदी को आंशिक रकम वापस मिली, जबकि 13 फीसदी को बेहद मामूली रकम लौटाई गई। इसके अलावा 27 फीसदी लोगों ने कहा कि ट्रैवल एजेंट या होटल की तरफ से रिफंड नहीं मिला, और उनका पूरा पैसा डूब गया।


कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में ढाई गुना ज्यादा लोगों को रिफंड मिला। हालांकि, बहुसंख्यक वर्ग ऐसा रहा जिसे पैसा वापस नहीं मिला। लोकल सर्कल्स के फाउंडर सचिन तपाड़िया ने कहा कि कैंसिलेशन चार्जेज के मामले में एकरूपता न होने से कंपनियों को मनमानी करने की छूट मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed