फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live update: red alert in mumbai due to heavy rain, many killed

LIVE: बारिश से मुंबई को मिलने लगी राहत, दो रूट पर लोकल ट्रेन शुरू, एयरपोर्ट भी हो रहे तैयार

Wed, 30 Aug 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
live update: red alert in mumbai due to heavy rain, many killed
- फोटो : SOCIAL MEDIA

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के चलते राज्य में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रातभर बारिश नहीं हुई लेकिन सुबह एक बार फिर बारिश शुरू हुई तो लोग सहम उठे। बारिश के कारण बने कई जगह भरे पानी में दो लोगों की बहने से मौत हो गई, इनमें एक शहर के प्रमुख डॉक्टर भी बताए जा रहे हैं। हालांकि अब बारिश थमने के बाद कई लोकल रूट पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है, वहीं एयरपोर्ट को भी हवाई सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। दूसरी ओर बारिश के कारण शहर के प्रसिद्ध डिब्बेवाले आज काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


बारिश के कारण विक्रोली के वरसा नगर में दो मंजिला इमारत ढह गई है, इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के राजवाड़ी अस्पताल जे जाया गया, जहां एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं ठाणे में तीन बहने पानी में बह गई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने हालात को देखते हुए आज के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते एनडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीम के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही मुंबई से गुजरने वाली 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
याद आ गई 2005 की खौफनाक बाढ़ 
मुंबई की इस बारिश ने लोगों को महानगर में आई 2005 की भयंकर बाढ़ की याद दिला दी है। तब मुंबई में इससे 500 लोगों की मौत हो गई थी। मर्चेंट नेवी अफसर कैप्टन शिवराज माने के जेहन में अब भी 26 जुलाई 2005 की खौफनाक यादें ताजा हैं। उस दिन आई भारी बाढ़ में कई लोगों की मौत करंट लगने से हो गई थी।

पढ़ें: मुंबई की मूसलाधार बारिश में फंस गए अनुपम खेर

कई दीवार गिरने से दब गए थे। तब एक ही दिन में 94 मिमी. बारिश हो गई थी। उस दिन माने हजारों अन्य लोगों की तरह मुंबई में जमा पानी के बीच से चलते हुए घर पहुंचे थे। उन्हें घर पहुंचने में तीन दिन लग गए थे। बाढ़ के पानी से बचने के लिए उन्हें भैंस पर सवार होना पड़ा था। उन्होंने खुद पानी में लाशें बहती देखी थी।

स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
भारी बारिश की वजह से मुंबई और उपनगरीय इलाकों में बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है। शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने इसके लिए निर्देश जारी किया है। हेलीकॉप्टर और गोताखोर तैनात भारी बारिश में बचाव कार्य के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है। बाढ़ राहत टीमें और गोताखोर भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

मुंबई में 298 मिमी बारिश
मायानगरी मुंबई में मंगलवार को 298 मिलीमीटर पानी बरसा। मौसम विभाग के सांताक्रूज मौसम केंद्र ने यह अनुमान लगाया है। विभाग के डाटा के मुताबिक, यह 1997 के बाद से अगस्त के महीने में दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। 23 अगस्त, 1997 को मुंबई में 346.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग, मुंबई के अदलत 1974 के बाद हुई बारिश के आंकड़े हैं। मौसम विभाग के ये आंकड़े पूरे मुंबई की स्थिति बयां करते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भारी बारिश हुई। बुधवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है। हम बारिश और उसके पैटर्न की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 

बारिश और तेज हवाओं ने मुंबई पर कहर बरपाया

live update: red alert in mumbai due to heavy rain, many killed

मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की वजह से महानगर मुंबई पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश और बेहद तेज हवाओं ने पूरी मुंबई को ठप कर दिया। रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई, सड़कों पर वाहन फंस गए। उड़ानें लेट हो गईं। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और घरों में पानी घुस गया। लोग अपने घरों से नहीं निकल सके। ट्रेनों से दफ्तर के लिए निकले लोग स्टेशन से ही बाहर नहीं निकल पाए। मुंबई की तरह उपनगरीय इलाकों का भी बारिश से बुरा हाल है।  

भारी बारिश के साथ ही समुद्र की ऊंची लहरें भी मुसीबत बन गईं।  इन लहरों ने महानगर में जमा पानी को समुद्र में जाने से रोक दिया। नतीजतन लोग इन ऊंची लहरों से घिर कर रह गए। भारी बारिश से बीएमसी के बड़े अस्पताल में शुमार केईएम के निचले तल पर भी पानी जमा हो गया, जिससे मरीजों को ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट करना पड़ा। घरों के अलावा दफ्तरों और स्कूलों में भी पानी भर गया। मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे महानगर में पौने दो सौ से अधिक पेड़ धराशायी हो गए। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, नौसेना और कोस्ट गार्ड जुटी हुई हैं। 

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को तीन घंटे में ही महानगर में 65 मिमी. बारिश हो गई। कुल 85 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। आशंका है कि अगले दो-तीन दिनों में 250 मिमी. तक बारिश हो सकती है। लोगों को घरों से न निकलने को कहा गया है। 

हर तरफ थमा गाड़ियों का रेला 
महानगर में हर सड़क पर वाहन फंसे दिखे। जिधर नजर जा रही थी हजारों वाहनों को लंबी कतारें नजर आईं। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाई वे, सियोन-पनवेल हाई वे और एलबीएस मार्ग पर ट्रैफिक रेंग रहा था। लोअर परेल, दादर, कुर्ला, अंधेरी, खार वेस्ट, घाटकोपर, सियो और हिंदमाता इलाके में कमर तक पानी भर। व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। 

ट्रेनें ठप, कई उड़ानों में देरी 
बारिश से ठप मुंबई में ट्रेनें या तो देर से चल रही थीं या जहां की तहां थम गई थीं। उपनगरीय इलाके के तीनों रूटों यानी सेंट्रल, नॉर्थ और हार्बर लाइनों की पटरियां पानी में डूब गई। बारिश थमने का घंटों इंतजार कर रहे यात्री पैदल उतर कर पटरियों के सहारे अपने घरों को चल पड़े। कई उड़ानें देर से शुरू हुईं।  

अभी और कहर बरपाएगी बारिश 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड सिगनल जारी किया है। यानी अभी और भयंकर बारिश हो सकती है। महानगर और आसपास के इलाकों में भी अगले दो-तीन में और बारिश हो सकती है। 

सीएम ने लिया जायजा 
मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस ने राज्य आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य सरकार को मंत्रालयों के कर्मचारियों की जल्दी छुट्टी की घोषणा कर दी और प्राइवेट सेक्टरों की कंपनियों को भी अपने कर्मचारियों को जल्दी घर भेजने की अपील की। 

मोदी ने ली हालात की जानकारी 
पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई के हालात का जायजा लिया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि उन्होेंने सीएम से हालात के बारे में पूछा और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed