पीएम मोदी से मिलीं एंजेला मर्केल, जर्मनी के साथ 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद
{"_id":"5dbb9edc8ebc3e016f0b44b6","slug":"live-update-german-chancellor-angela-merkel-india-visit-to-meet-prime-minister-narendra-modi","type":"live","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिलीं एंजेला मर्केल, जर्मनी के साथ 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 01 Nov 2019 11:46 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ जर्मन चांसलर मर्केल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:42 AM, 01-Nov-2019
भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जो दोनों देशों के बीच व्यापक एवं बेहद करीबी संबधों को रेखांकित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मर्केल का स्वागत किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत आने पर उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हुआ। वह 5वें आईसीजी (अंतर सरकारी विमर्श) के लिए यहां आई हैं। मर्केल ने कहा, ‘यहां हमारा गर्मजोशी भरा और उदार स्वागत किया गया जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। भारत का यह मेरा चौथा दौरा है और मैं यहां एक बेहद दिलचस्प कार्यक्रम में शरीक होने वाली हूं।’ जब वह संवाददाताओं से बातचीत कर रहीं थी तब प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ ही थे।

09:58 AM, 01-Nov-2019
राजघाट पहुंचीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए।
#WATCH German Chancellor Angela Merkel pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat in Delhi pic.twitter.com/MdYxz8bY7D
— ANI (@ANI) November 1, 2019
विज्ञापन
09:21 AM, 01-Nov-2019
राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल। इस दौरान एंजेला ने कहा कि भारत आकर खुश हूं, एक बड़े देश और उसकी विविधता का सम्मान करती हूं।
German Chancellor Angela Merkel at Rashtrapati Bhawan in Delhi: I am delighted to be here in India. Germany-India are linked by very close ties. We have great respect for this vast country and its diversity. pic.twitter.com/i3g3Or62yK
— ANI (@ANI) November 1, 2019
09:20 AM, 01-Nov-2019
राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल अपने स्वागत समारोह में हिस्सा ले रही हैं।
Delhi: German Chancellor Angela Merkel receives ceremonial reception at Rashtrapati Bhawan pic.twitter.com/e1dI9yZMgf
— ANI (@ANI) November 1, 2019
09:20 AM, 01-Nov-2019
मर्केल 5वें आईजीसी की प्रधानमंत्री के साथ सह-अध्यक्षता करेंगी जिसके बाद दोनों नेता प्रेस के लिए बयान जारी करेंगे। दोनों पक्षों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। वह शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी और प्रधानमंत्री के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर भी बैठक करेंगी।
शनिवार को जर्मन नेता कारोबारी जगत के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगी और मानेसर, गुड़गांव में कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव कम्पोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दौरा करेंगी। जर्मनी लौटने से पहले, चांसलर द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन भी जाएंगी। दौरे से पहले भारत में जर्मनी के दूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा था कि मोदी और मर्केल के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और दोनों किसी भी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

08:15 AM, 01-Nov-2019
पीएम मोदी से मिलीं एंजेला मर्केल, जर्मनी के साथ 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगी और दोनों देशों के बीच करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। वह अपने दौरे पर कारोबार जगत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के अलावा भारतीय नेतृत्व से मिलेंगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, हमारे संबंध की रणनीतिक संरचना को समृद्ध करते हुए। एंजेला मर्केल भारत दौरे की शुरुआत करते हुए दिल्ली पहुंचीं, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 5वें आईजीसी (अंतर सरकारी विमर्श) की सह अध्यक्षता करेंगी। यह एक साल में दोनों नेताओं के बीच पांचवीं बैठक होगी।