{"_id":"5ae14e6f4f1c1b9e098b6973","slug":"live-pm-modi-said-some-parties-trying-to-win-karnataka-elections-by-giving-lollipop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कहा- विदेशी एजेंसियों के जरिये हो रही कर्नाटक चुनाव को गुमराह करने की कोशिश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने कहा- विदेशी एजेंसियों के जरिये हो रही कर्नाटक चुनाव को गुमराह करने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी के सभी जन प्रतिनिधियों, विधानसभा उम्मीदवारों, और कार्यकर्ताओं से बात की। गुरुवार को पीएम ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के मुद्दों के बारे में बताया। गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 सीटों पर 12 मई को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पुराने समय में राजनीतिक दल विकास के मुद्दे पर राजनीति नहीं करते थे, बल्कि जाति पंत धर्म आदि के मुद्दों पर राजनीति करते थे। कुछ दल एक जाति को चुनाव से पहले लॉलीपॉप पकड़ाते हैं और फिर उनका उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव बदलता है और नए ग्रुपों को लॉलीपॉप दिया जाता है। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के राजनीतिक कल्चर को कांग्रेस कल्चर से मुक्त करना होगा। पीएम ने कहा कि हम केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। हमें चौकन्ना रहना होगा। बाकी दल बीजेपी के बारे में झूठ फैला रही हैं। हमें मिलकर झूठ से लड़ना होगा। कांग्रेस की वजह से लोगों में राजनीति के प्रति गलत छवि बनी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव को विदेशी एजेंसियों के जरिये गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पीएम ने कर्नाटक सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में माताओं-बहनों को टॉयलेट से वंचित रखा गया। हमारी सरकार ने चार साल में 34 लाख टॉयलेट बनाए हैं। मुझ पर आरोप लगता है कि मोदी सिर्फ धन्नासेठों के लिए काम करता है, क्या 34 लाख टॉयलेट अमीरों के लिए बनाये गए हैं।
पीएम ने अपील करते हुए कहा कि आप ऐसी सरकार चुनें जो न्यू इंडिया को साथ लेकर चले। आज पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा है इसका कारण केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। पीएम ने कार्यकर्ताओंं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एक-एक वोटर के पास पहुंचना चाहिए। मैं चीन दौरे के बाद कर्नाटक दौरे पर भी आऊंगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को कुछ परिवारों को जिम्मा दे दीजिए, हमें चुनाव विधानसभा का नहीं जीतना बल्कि बूथ का जीतना है।