{"_id":"5ab716ec4f1c1ba4238b72f0","slug":"live-narendra-modi-mann-ki-baat-42-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":" मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- किसानों को मिलेगा उचित दाम, अंबेडकर का सपना करेंगे पूरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- किसानों को मिलेगा उचित दाम, अंबेडकर का सपना करेंगे पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देश को 42 वीं बार संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने योग और किसानों समेत बाबा साहब पर खुलकर बातें की। बता दें कि पीएम मोदी महीने के हर आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं।
विज्ञापन
LIVE UPDATES
11.25 AM: पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया से बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं। भारत के लिए बाबा साहब की सोच दूरदर्शी थी।
11.23 AM: पीएम ने बाबा साहब का हवाला देते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारत के औद्योगीकरण की बात कही थी। भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
11.20 AM: पीएम ने कहा कि योग आज मास मूवमेंट बन चुका है। लोगों ने मुझे एक योग टीचर बना दिया है। देशभर में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने की योजना है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत एक दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन
11.15 AM: पीएम ने कहा कि बजट में किसानों को उचित मूल्य दिलवाने की व्यवस्था की। किसानों की मेहनत को तकनीक का साथ मिला। कृषि किसानों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। खेत से देश के हर बाजार को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मेघालय के किसानों ने राज्य की तस्वीर बदल दी है।
11.11 AM: दुनिया का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदला है। देश के हर वर्ग में विश्वास जागा है। इसी विश्वास से न्यू इंडिया का संकल्प पूरा होगा।
11,10 AM: मां भारती के बेटे-बेटियों की वजह से देश की तस्वीर बदली है। आज देश का नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है।
11.09 AM: पीएम ने कहा कि एग्जाम वॉरियर किताब पर बच्चों ने अपने विचार रखे। पानी के संरक्षण पर भी लोगों ने मुझे चिट्ठी लिखी। बच्चों ने पक्षियों के लिए पानी रखने की बात कही।
11.04 AM: पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन में राम नाम की शक्ति थी। राम की शक्ति गांधीजी के जीवन में अहम स्थान रखती है।
11.02 AM: पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राम और रामायण आसियान देशों को प्रेरणा देते हैं।
पिछली बार जब पीएम ने देश को मन की बात के जरिये संबोधित किया था तब उन्होंने वैज्ञानिकों के योगदान पर बात की थी, इसके अलावा मन की बात के जरिये वह बच्चों का भी मार्गदर्शन कर चुके हैं।
Tune in at 11 AM tomorrow. #MannKiBaat pic.twitter.com/4eCZm4z0uO
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2018