फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LiVE: Congress press conference over muslim party issue

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, बताया- वह सिर्फ मुस्लिमों की नहीं देश के हर समुदाय की पार्टी है

Sun, 15 Jul 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
LiVE: Congress press conference over muslim party issue
आनंद शर्मा
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह सिर्फ मुस्लिमों की पार्टी नहीं है। वह देश के हर समुदाय की पार्टी है और सबका प्रतिनिधित्व करती है। पार्टी ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने गलतबयानी की है और उन्हें अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


इसके पूर्व PM मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान यह कहा था कि कांग्रेस खुद को मुस्लिमों की पार्टी कहती है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इसी बयान पर जवाब दिया है। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बहुत गरिमामय रहा है और महात्मा गांधी, मौलाना आजाद से लेकर नेहरू तक इसके अध्यक्ष रहे जिन्होंने हमेशा देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कही। ऐसे में प्रधानमंत्री को किसी तरह का बयान देने के पूर्व कांग्रेस का इतिहास देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब करने की बजाय उन्हें अपने 4 साल की उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री को अपने पिछले वायदे पूरे करने के बाद ही नए वायदे करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में हिसाब मांगने की चुनौती

कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगता है कि कांग्रेस के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है तो उन्हें इसके लिए संसद में बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे के साथ किसानों के लिए पिछली सरकारों द्वारा किये गए कामकाज की जानकारी भी देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह उम्मीद भी जाहिर की कि वे पिछली बार की तरह इस बार सांसद का मानसून सत्र खराब नहीं करेंगे और देश को उसके सवालों का जवाब देंगे। 

किसानों के लिए हुए बड़ा काम 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का विकास नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे अभी से अगले चुनाव के लिए प्रचार करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करते समय देश से झूठ नहीं बोलना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि PM ने कहा कि पिछले समय में किसानों के लिए कोई काम नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई यह है कि देश की आज़ादी के समय देश में सिर्फ 2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर देश में खेती होती थी जबकि 2014 तक देश में 93 हजार करोड़ हेक्टेयर पर खेती होने लगी थी। देश के महत्वपूर्ण बांध और नहरें कांग्रेस के ही समय में बनी थीं। ऐसे में PM यह कैसे कह सकते हैं कि कांग्रेस के समय देश के किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ।


गरीबी रेखा के PM के दावे को नकारा

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम का 2 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने की बात सही नहीं है, बल्कि सच्चाई यह है कि UPA के शासन के दौरान 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया था। इसका उल्लेख वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में भी हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed