फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   literature paramounts will attend amar ujala summit on 25th September 

अमर उजाला 'बैठक' में जुटे साहित्य के दिग्गज

Mon, 25 Sep 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 25 Sep 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
literature paramounts will attend amar ujala summit on 25th September 

अमर उजाला अखबार समूह ने सोमवार 25 सितम्बर से साहित्यकारों के उच्च स्तरीय संवाद की एक श्रृंखला आरंभ की है। भारतीय भाषाओं के सम्मान में आयोजित इस श्रृंखला को `अमर उजाला बैठक` नाम दिया गया है और इसकी पहली कड़ी में सुप्रसिद्ध आलोचक सुधीश पचौरी और सुविख्यात कवि अशोक वाजपेयी का संवाद आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


देश के तीसरे सबसे बड़े अखबार के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अमर उजाला ने नियमित अंतराल पर ऐसे संवाद का बीड़ा उठाया है। मकसद है भारतीय भाषाओं, जीवन मूल्यों और उनके विमर्श को वाणी देने के लिए एक नया मंच बनाना। भारतीय भाषाओं में जनसरोकार और जनसंवेदनाओं का भरपूर भंडार है। हर लिहाज से सक्षम इन भाषाओं का विस्तृत जनाधार भी है लेकिन उनके विमर्श को बहुधा उपयुक्त मंच नहीं मिल पाता। 
विज्ञापन


ऐसा मंच जिस पर वह सब कहा सुना जाए जो लिखा नहीं गया, बोला नहीं गया। निजी और सामाजिक अनुभवों की दुनिया को संवाद के इस मंच पर साझा कर उसे व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाना ही अमर उजाला बैठक का ध्येय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित की गई पहली कड़ी में वैचारिक जुगलबंदी के लिए आए सुधीश पचौरी जाने माने लेखक और स्तंभकार हैं। विभिन्न विषयों पर 50 से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके श्री पचौरी दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक हैं और प्रसिद्ध आलोचक होने के साथ सा‌थ वे प्रमुख मीडिया विश्लेषक भी हैं। बैठक में उनके सामने होंगे साहित्य जगत के एक दूसरे दिग्गज व्यक्तित्व - अशोक वाजपेयी, जो मूर्धन्य कवि होने के साथ-सा‌थ एक सफल संपादक, आलोचक और अनुवादक भी हैं। वे भारत की एक बड़ी सांस्कृतिक उपस्थिति हैं और भारत भवन व वर्धा के अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय जैसी संस्‍थाओं के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed