फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   list of pm narendra modi longest speech in parliament news in hindi

PM Modi Speeches: राज्यसभा में एक घंटे 50 मिनट तक बोले पीएम नरेंद्र मोदी, जानें उनका कौन सा भाषण सबसे लंबा

Wed, 03 Jul 2024 05:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 03 Jul 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। एक घंटे 50 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने मणिपुर के हालात, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी बयान दिया। प्रधानमंत्री का लोकसभा में दिया गया भाषण दो घंटे 15 मिनट का था। 
loader
list of pm narendra modi longest speech in parliament news in hindi
पीएम मोदी के लंबे भाषण - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए गए कई आरोपों का जवाब भी दिया। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने लोकसभा में विपक्षी दल कांग्रेस को जमकर घेरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में दिया गया भाषण दो घंटे 15 मिनट तक का रहा। आज दिया गया भाषण भी एक घंटे 50 मिनट से अधिक का रहा।


आइये जानते हैं कि पीएम मोदी के सबसे लंबा भाषण कौन सा है? प्रधानमंत्री के लंबे भाषणों का रिकॉर्ड क्या है? 

पीएम मोदी
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने आज किन मुद्दों पर जवाब दिया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। एक घंटे 50 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने मणिपुर के हालात, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने पिछले पांच साल में जितना काम किया है, उतना काम करना होता तो कांग्रेस को 20 साल लग जाते। पूर्वोत्तर में स्थायी शांति के लिए 10 साल निरंतर प्रयास किए गए हैं। बिना रुके, बिना थके प्रयास किए गए हैं। उसकी चर्चा देश में कम हुई है, लेकिन परिणाम व्यापक रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक पर कहा कि हम चाहते थे कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है। मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं।
 

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी।
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : amarujala.com
अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी का जवाब दो घंटे 13 मिनट का
अगस्त 2023 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपना दूसरा सबसे लंबा भाषण दिया था। मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने जवाब दिया था और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया था। इस पर पीएम ने कहा था कि ये लोग सुनाने में तो विश्वास रखते हैं, लेकिन सुनने की क्षमता नहीं रखते। पीएम ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि एनडीए और भाजपा 2024 के चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर भव्य विजय के साथ जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी। 

पीएम मोदी
पीएम मोदी - फोटो : ANI
मोदी सरकार के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर 91 मिनट का भाषण
इससे पहले 2018 में अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने 91 मिनट का भाषण दिया था। तेलुगू देशम पार्टी (पीडीपी) मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। लोकसभा में कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। इस दौरान शिवसेना ने प्रस्ताव से दूरी बनाई गई थी जबकि बीजेडी ने वॉकआउट किया था।

केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है, लेकिन देश ने आज नकारात्मक राजनीति देखी। यह अविश्वास प्रस्ताव देश में अस्थिरता फैलाने के लिए लाया गया। कांग्रेस में विकास के प्रति विरोध का भाव है। नकारात्मक राजनीति ने कुछ लोगों को बांधकर रखा है। उन सभी की सच्चाई सामने आई है। 

पीएम मोदी
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
2017 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम का धन्यवाद भाषण डेढ़ घंटे का 
प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देते हुए डेढ़ घंटे तक भाषण दिया था। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। इस मौके पर पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। हालांकि पीएम ने अपने भाषण के दौरान उनकी तारीफ भी की। नोटबंदी पर भी पीएम ने सदन में सरकार का पक्ष रखा था।

नरेंद्र मोदी।
नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
लाल किले से सबसे लंबा भाषण 
देश जब आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस दौरान पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 94 मिनट तक संबोधित किया। यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है। वहीं 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहरू ने 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed